फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कितना है 'कॉकटेल 2' का बजट? कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने ली मोटी रकम; शाहिद कपूर की फीस सुन उड़ जाएंगे होश

Tue, 02 Jun 2026 08:18 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Cocktail 2 Cast Fees: 'कॉकटेल 2' 19 जून को रिलीज हो वाली है। 'कॉकटेल 2' के कलाकार शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म के लिए कितनी फीस ली है?
विज्ञापन
कॉकटेल 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 'कॉकटेल 2' का दमदार रोमांटिक ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने पसंद भी किया और साथ ही 'कॉकटेल' के गाने 'तुम्ही हो बंधु' की वापसी पर खुशी भी जताई। जानिए इस फिल्म के लिए रश्मिका, कृति और शाहिद ने कितनी फील ली है और क्या है फिल्म का बजट?

विज्ञापन

'कॉकटेल 2' स्टार्स की फीस
इस फिल्म के मुख्य कलाकारों को मिली फीस और फिल्म के बजट की जानकारी सामने आई है। इस फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस शाहीद कपूर ने ली है। शाहिद के अलावा रश्मिका और कृति की फीस भी कम नहीं है।
  • मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद कपूर ने इस रोल के लिए करीब 35 करोड़ रुपये फीस ली है
  • इससे पहले आई अपनी फिल्म 'ओ रोमियो' के लिए शाहिद ने 45 करोड़ रुपये लिए थे
  • कृति सेनन को इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये मिले हैं
  • रश्मिका मंदाना ने भी इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये फीस ली है
  • इस फिल्म को 80 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है

किसने निभाया किसका किरदार
  • इस फिल्म में शाहिद कपूर ने 'कुणाल' का रोल निभाया है
  • इस फिल्म में कृति सेनन ने 'एली' का किरदार निभाया है
  • रश्मिका मंदाना ने इस फिल्म में 'दीया' का किरदार निभाया है
  • फिल्म का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है
विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
2012 की सुपरहिट रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म आजकल के उलझे हुए रिश्तों और प्यार की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में कृति सेनन, रश्मिका मंदाना और शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है।

यह भी पढ़ें: 'कॉकटेल 2' का ट्रेलर रिलीज, दिखा नई स्टार कास्ट के साथ पुरानी यादों का तड़का; नेटिजन्स ने दी खास प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें