फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jana Nayagan: सीएम विजय के फैंस के लिए खुशखबरी! भारत में इस तारीख पर रिलीज होगी 'जन नायकन'

Tue, 14 Jul 2026 05:57 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jana Nayagan Release Date: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। बताया जाता है कि यह फिल्म विदेश में रिलीज होने से एक दिन पहले भारत में रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
जन नायकन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' जल्द ही रिलीज हो सकती है। खबर है कि यह फिल्म विदेशों में रिलीज होने से एक दिन पहले भारत में रिलीज हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेकर्स इसे 23 जुलाई को रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। अगर इस तारीख को फिल्म रिलीज होती है, तो इस फिल्म को भारत में चार दिन का लंबा ओपनिंग वीकेंड मिलेगा।
विज्ञापन

भारत में कब रिलीज होगी फिल्म?
हालांकि मेकर्स ने भारत में रिलीज की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मगर फिल्म के यूके डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने पुष्टि की है कि यह फिल्म 24 जुलाई को विदेश में रिलीज होगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। अब रिपोर्ट्स से पता चलता है कि फिल्म 23 जुलाई को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

विजय थलापति की फिल्म 'जन नायकन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सेंसर बोर्ड से पास हुई फिल्म
फिल्म की सेंसर से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के कुछ दिनों बाद ही यह अटकलें तेज हो गई हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'जन नायकन' को 'A' सर्टिफिकेट दिया है। इसकी अवधि 3 घंटे 3 मिनट बताई जा रही है।

Vijay Viral Video: टॉय कार से बच्चों की तरह खेलते दिखे सीएम विजय, यूजर्स को पसंद आया अभिनेता का अंदाज

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' विजय की आखिरी फिल्म है। वह सिनेमा में अपने 33 साल के करियर को छोड़कर अब पूरी तरह से राजनीति में आ गए हैं। फिल्म की कास्ट में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, प्रियामणि, ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन और नारायण अहम भूमिकाओं में हैं, जबकि संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें