फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eknath Shinde: मुंबई और ठाणे के बीच बनेगी फिल्म सिटी, मराठी रंगमंच के समर्थन में एकनाथ शिंदे ने किया एलान

Mon, 07 Nov 2022 10:27 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे(फाइल) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मुंबई और ठाणे के बीच फिल्म सिटी बनाने की योजना का एलान किया है। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा, "महाराष्ट्र सरकार, कलाकारों को एक व्यापक मंच प्रदान करने के लिए मुंबई और ठाणे के बीच एक फिल्म सिटी का निर्माण करने की योजना बनाने पर काम करेगी।"

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:  जब रीना रॉय की वजह से रेखा ने सेट पर किया था खूब हंगामा, प्रोड्यूसर के सामने रख दी थी शर्त
बता दें कि रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह बात एक कार्यक्रम में कही थी, जहां प्रसिद्ध मराठी रंगमंच अभिनेता प्रशांत दामले को उनके नाटक 'एक लग्नची गोश्त' के 12,500वें शो के लिए सम्मानित किया गया था। एकनाथ शिंदे ने कहा था कि राज्य सरकार मराठी रंगमंच और सिनेमा का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा, "ठाणे में भी बहुत सारी शूटिंग हो रही हैं। इसलिए मुंबई और ठाणे के बीच 23 किलोमीटर की दूरी पर एक फिल्म सिटी बनाने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: तापसी पन्नू से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक, जब विवादित बयानों से चर्चा में आईं साउथ अभिनेत्रियां

उन्होंने यह भी कहा कि नाटक सभागारों की स्थिति की समीक्षा और निरीक्षण करने और उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। इतना ही नहीं एकनाथ शिंदे ने यह भी जानकारी दी कि राज्य सरकार की तरफ से प्रशांत दामले को पद्म पुरस्कार देने के लिए केंद्र को एक सिफारिश भेजी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें