सोनू सूद ने दिया समर्थन
शबाना आजमी, सोनू सूद, प्रकाश राज और रितेश देशमुख समेत कई कलाकार ने भी सीजेपी के समर्थन में आवाज उठाई है। आज सोनू सूद ने सीजेपी के नेतृत्व में हो रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का सार्वजनिक रूप से समर्थन किया। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों के साथ जबरदस्ती के बजाय सहानुभूति से पेश आने की अपील की।
शबाना आजमी ने किया खिताब
दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी ने सीजेपी के 'चलो संसद' मार्च से पहले जंतर-मंतर का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने अधिकारियों से छात्रों की चिंताओं को सुनने का आग्रह किया।