फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewel Thief: 'सीआईडी' और 'ज्वेल थीफ' का रोमांचक मेल, शो में दिखे जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर

Sat, 26 Apr 2025 02:04 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

CID-Jewel Thief Crossover: सीआईडी' और 'ज्वेल थीफ' की कहानी को मिलाकर एक नया एपिसोड बनाया गया है। इस एपिसोड में जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर नजर आए हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
ज्वेल थीफ, सीआईडी - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की सबसे लोकप्रिय जासूसी सीरीज 'सीआईडी' ने 'ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स' के सितारों, जयदीप अहलावत और कुणाल कपूर के साथ मिलकर एक शानदार एपिसोड तैयार किया है। यह खास एपिसोड 26 अप्रैल को रिलीज हो चुका है। इस एपिसोड की कहानी को 'सीआईडी' के ट्विस्ट और 'ज्वेल थीफ' के रोमांच के साथ तैयार किया गया है।

विज्ञापन

Shah Rukh Khan: पहलगाम हमले के बीच शाहरुख खान का पुराना वीडियो वायरल, समझाया जिहाद का असली मतलब

'सीआईडी'- 'ज्वेल थीफ' का अनोखा संगम
इस विशेष एपिसोड में जयदीप अहलावत ने राजन औलख का किरदार निभाया है, जिसके हर कदम पर शक की सुई टिकी रहती है। वहीं, कुणाल कपूर विक्रम पटेल की भूमिका में हैं, जो राजन का पीछा करते हुए सीआईडी की जासूसी टीम से टकराते हैं। यह एपिसोड धोखे, सस्पेंस और सीआईडी के मशहूर ट्विस्ट से भरपूर है। कहानी में 'ज्वेल थीफ' के किरदार और सीआईडी के जासूस एक जटिल अपराध को सुलझाने के लिए एकजुट होते हैं।
The Kerala Story: दोस्ती, दरिंदगी और ब्लैकमेलिंग.., भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसा मामला, पढ़िए फिल्म की कहानी

कहां देख सकेंगे ये एपिसोड?
'ज्वेल थीफ' का निर्देशन कुकी गुलाटी और रॉबी ग्रेवाल ने किया है। सिद्धार्थ आनंद और ममता आनंद के मार्फ्लिक्स प्रोडक्शंस के तहत बनी इस फिल्म में सैफ अली खान और निकिता दत्ता जैसे सितारे भी शामिल हैं। फिल्म से जुड़ा 'सीआईडी' का यह एपिसोड 26 अप्रैल से नेटफ्लिक्स, सोनी लिव और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर स्ट्रीम हो रहा है।
विज्ञापन

क्या है 'ज्वेल थीफ' की कहानी?
ज्वेल थीफ: द हाइस्ट बिगिन्स में सैफ अली खान ने रेहान रॉय का किरदार निभाया है, जो दुनिया का सबसे शातिर ज्वेल थीफ है। अपने पिता द्वारा ठुकराए जाने के बाद वह गुमनामी में चला जाता है, लेकिन कला संग्रहकर्ता राजन औलख (जयदीप अहलावत) के ब्लैकमेल के कारण उसे भारत लौटना पड़ता है। यहां उसे हर पल गिरफ्तारी का डर है। उसका मिशन है 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत वाला रेड सन डायमंड को चुराना, जिसे अफ्रीका का कोहिनूर कहा जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें