फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चुपके-चुपके' राजकुमार राव इस तरह बन जाएंगे धर्मेंद्र 

Sat, 20 Apr 2019 03:12 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
राजकुमार राव - फोटो : File Pic
विज्ञापन
पुरानी फिल्मों की रीमेक ने हिंदी सिनेमा में रफ्तार पकड़ ली है। इस साल भी कई पुरानी फिल्मों की रीमेक लाइन में हैं, जैसे पति पत्नी और वो, कुली नं 1 और सत्ते पे सत्ता आदि। इस बीच एक और पुरानी फिल्म के रीमेक की खबरें सामने आ रही हैं। यह पुरानी फिल्म 1975 में आई धर्मेंद्र और अमिताभ की मशहूर जोड़ी वाली फिल्म चुपके चुपके होगी। ऋषिकेश मुखर्जी निर्देशित इस फिल्म का रीमेक टी सीरीज के साथ लव रंजन करने वाले हैं। 
विज्ञापन


रीमेक की खबरों के बीच फिल्म के लिए एक कलाकार का नाम भी सामने आ रहा है। यह कलाकार और कोई नहीं बल्कि राजकुमार राव है। बताया जा रहा है कि राजकुमार राव इस फिल्म में धर्मेंद्र का किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। दे दे प्यार दे और कुछ अन्य फिल्मों के काम पर व्यस्त भूषण कुमरा जल्द ही 1975 की इस कल्ट क्लासिक फिल्म पर काम शुरू कर देंगे। राजकुमार के अलावा इस फिल्म के लिए अभी किसी और कलाकार का नाम सामने नहीं आया है। 

राजकुमार राव इन दिनों वह चार फिल्मों पर काम कर रहे है, जिनमे से दो फिल्मों की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। पहली है "मेंटल है क्या" जिसमें उनके साथ कंगना रनौत नजर आएंगी, जिसके बाद दुसरी फिल्म है "मेड इन चायना" जिसमे उनके अपोजिट मोनी रॉय हैं। इसके अलावा इस समय वह फिल्म तुर्रम खान और रूह अफज़ा की शूटिंग में व्यस्त हैं। तुर्रम खान में उनके साथ नुसरत भरुचा हैं, वहीं फिल्म रूह अफज़ा में उनके अपोजिट जाह्नवी कपूर नज़र आएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें