स्टार किड्स हमेशा ही लोगों की नजरों में रहते हैं। सुहाना, जान्हवी, सारा अली खान और अनन्या पांडे की तो हर खबर सुर्खियों में रहती है। दरअसल पिछले दिनों बॉलीवुड डायरेक्टर फराह खान ने चंकी पांडे की बेटी के फोटो पर मजाकिए लहजे में कहा था कि 'ये चंकी की बेटी हो ही नहीं सकती, ये बहुत ज्यादा प्यारी है। प्लीज कोई डीएनए टेस्ट करवाओ'
मजाकिया लहजे में कही इस बात पर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। लेकिन चंकी ने फरहा खान के इस कमेंट को बिल्कुल उसी लहजे में लिया जिस लहजे फरहा ने कमेंट किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में चंकी से जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें काफी खुशी हो रही है कि हर कोई उनकी बेटी के बारे में बाते कर रहा है।
ये भी पढ़ें- फराह ने इस एक्टर की बेटी के फोटो पर किया कमेंट, 'DNA टेस्ट कराओ'
उन्होंने कहा कि वो और फराह पुराने दोस्त हैं और अक्सर एक दूसरे से ऐसे मजाक करते ही रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि फराह दरअसल कहना चाह रहीं थीं कि अनन्या बेहद खूबसूरत हैं। उन्होंने अनन्या की तारीफ की है। उन्होंने कहा इस मजाक को लोगों ने ख्वामख्वाह कॉन्ट्रोवर्सी का रूप दे दिया।
चंकी ने बताया कि एक समय था जब उनका फराह पर क्रश था। चंकी ने मजाक में कहा कि उनके माता पिता को भी बचपन में ही उनका (चंकी पांडे) का डीएनए टेस्ट करवा लेना चाहिए था, क्योंकि उनके माता पिता दोनों ही डॉक्टर थे और वे उनके जैसे नहीं निकले।