फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंकी पांडे ने छोटे भाई चिक्की को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अनन्या ने चाचू के साथ शेयर की क्यूट तस्वीर

Thu, 13 Nov 2025 10:28 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chunky Panday Brother Chikki Birthday: चंकी पांडे ने अपने छोटे भाई चिक्की पांडे को आज जन्मदिन की खास बधाई दी है। चंकी ने भाई के लिए एक प्यारा नोट भी शेयर किया है। वहीं अनन्या ने भी अपने चाचू को के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की है।
विज्ञापन
चंकी पांडे और चिक्की पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम@chunkypanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में अपनी बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए मशहूर एक्टर चंकी पांडे ने आज अपने छोटे भाई चिक्की के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है। आज चिक्की पांडे का जन्मदिन है। इस मौके पर चंकी ने कई अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और छोटे भाई के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा। वहीं चंकी की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या ने भी अपने चाचू को जन्मदिन की बधाई दी है।
विज्ञापन

चंकी ने शेयर की तस्वीरें
चंकी ने आज भाई चिक्की के साथ इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है, जिसमें चंकी बैठे हैं और चिक्की बड़े भाई के कंधे पर हाथ रखे कैमरे के लिए पोज देते नजर आ रहे हैं। दूसरे तस्वीर में दोनों भाई मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तीसरी तस्वीर को देखकर लग रहा है कि यह इन दोनों के साथ में वेकेशन की तस्वीर है। चौथी तस्वीर थोड़ी धुंधली दिख रही है।

 

चंकी का पोस्ट
चंकी ने अपने भाई चिक्की के साथ इंस्टाग्राम पर कई शानदार अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं और साथ ही उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरे प्यारे चिक्स को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।' वहीं चंकी के फैंस ने भी चिक्की को जन्मदिन की मुबारकबाद दी है।

कौन हैं चिक्की पांडे
चिक्की पांडे, जिनका पूरा नाम आलोक शरद पांडे है। वह मुंबई स्थित व्यवसायी और नीति सलाहकार है। वह अभिनेता चंकी पांडे के छोटे भाई हैं। चिक्की की कई बॉलीवुड सितारों से पुरानी दोस्ती है, जिनमें शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक शामिल हैं। वह अक्षरा फाउंडेशन ऑफ आर्ट्स एंड लर्निंग के संस्थापक हैं, जो वंचित बच्चों को शिक्षा प्रदान करता है।  

यह भी पढ़ें: 'हमारे प्यारे धरम पाजी...', सुभाष घई ने मांगी धर्मेंद्र के जल्द सही होने की दुआ; पोस्ट कर जताई चिंता
विज्ञापन

अनन्या का पोस्ट
अनन्या पांडे ने अपने चाचू चिक्की पांडे को जन्मदिन की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। यह अनन्या के बचपन की तस्वीर है, जिसमें वह अपने चाचू के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ अनन्या ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे चिक्की चाचू।'


यह भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स में हुई 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग, साथ नजर आए ईशान-विशाल; करण जौहर ने तस्वीर शेयर कर जताई खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें