बाहुबली प्रभास की अगली फिल्म 'साहो' से एक के बाद एक कई बॉलीवुड एक्टर्स जुड़ते जा रहे है। पहले फिल्म के लिए नील नितिन मुकेश साइन किए गए। अब खबरों की मानें तो चंकी पांडे भी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।
डीएनए की खबरों के मुताबिक चंकी को ये रोल बहुत पसंद आया है। 'चंकी ये फिल्म कर रहे हैं। उनका फिल्म में काफी स्पेशल रोल है।' पिछले कुछ समय से चंकी पांडे अलग-अलग जौनर की फिल्में कर रहे हैं। जहां 'हाउसफुल' जैसी सीरीज में उनके कॉमिक टाइमिंग को खूब सराहा गया था वहीं हाल ही में आई 'बेगम जान' में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हुई थी। ऐसे में 'साहो' में उन्हें देखने के लिए फैंस जरूर उत्साहित होंगे।
साहो में प्रभास के अलावा बॉलीवुड के नील नितिन मुकेश भी होंगे। वो इसमें निगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। नील इससे पहले 'वजीर' और 'प्रेम रत्न धन पायो' में निगेटिव रोल निभा चुके हैं। वहीं फिल्म की लीड एक्ट्रेस के रूप में अनुष्का शेट्टी और कैटरीना कैफ का नाम सामने आ रहा है लेकिन फिलहाल कुछ फाइनल नहीं किया गया है।