देश भर में आज क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस को लेकर स्टार्स में काफी उत्साह देखने को मिला। 24 दिसंबर रात से ही क्रिसमस की पार्टी की शुरुआत हो चुकी है। किसी से अपना क्रिसमस अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रिट किया तो किसी ने क्रिसमस मूड में TIK TOK वीडियो शेयर कर फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
सोमवार देर रात अनु दीवान के घर हुई क्रिसमस पार्टी में बॉलीवुड से कई स्टार्स नजर आए। इस मौके पर सलमान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ पहुंचे। कटरीना कैफ ने भी क्रिसमस पार्टी दी। सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ पार्टी में शामिल हुए।