फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी ने पार्टी तो किसी ने अनाथ आश्रम जाकर सेलिब्रेट किया क्रिसमस, कुछ इस तरह सेलेब्स ने मनाया जश्न

Tue, 25 Dec 2018 12:21 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
christmas celebration 2018
विज्ञापन
देश भर में आज क्रिसमस का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड में भी हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस को लेकर स्टार्स में काफी उत्साह देखने को मिला। 24 दिसंबर रात से ही क्रिसमस की पार्टी की शुरुआत हो चुकी है। किसी से अपना क्रिसमस अनाथ बच्चों के साथ सेलिब्रिट किया तो किसी ने क्रिसमस मूड में TIK TOK वीडियो शेयर कर फैंस को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


सोमवार देर रात अनु दीवान के घर हुई क्रिसमस पार्टी में बॉलीवुड से कई स्टार्स नजर आए। इस मौके पर सलमान अपनी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर के साथ पहुंचे। कटरीना कैफ ने भी क्रिसमस पार्टी दी। सैफ अपनी पत्नी करीना कपूर खान के साथ पार्टी में शामिल हुए।

प्रीति जिंटा ने भी वीडियो शेयर कर अपने फैंस को विश किया। निक जोनस ने प्रियंका और पेट डॉग के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- Dogs and Christmas। Wishing you all the best with your loved ones। इसके अलावा निक ने एक TIK TOK वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे कमाल के फेशियल एक्सप्रेशन दे रहे हैं।
 

वहीं जैकलीन फर्नांडीज ने अलग ही अंदाज में क्रिसमस सेलिब्रेट किया। क्रिसमस से एक दिन पहले जैकलीन मुंबई के एक अनाथ आश्रम गईं और बच्चों के साथ खूब मस्ती की। इसके अलावा उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया।
 
विज्ञापन

सुष्मिता सेन ने क्रिसमस पर सेंटा की फोटो शेयर कर अपने फैंस को बधाई दी। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी ने भी अपने परिवार के साथ फोटो शेयर कर क्रिसमस की बधाई दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें