स्टेज से उन्होंने विल को खूब खरी-खरी सुनाई। इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को अपने फैंस से यह भी कहा कि वह विल के अपने भाई और परिवार से सीधे बात करने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि क्रिस रॉक ने ऑस्कर 2022 समारोह में विल के थप्पड़ मारने के बाद उन पर किसी भी तरह का केस करने से इनकार कर दिया था। हालांकि उन्होंने बुधवार को बोस्टन में अपने शो के दौरान इस घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी। शो के दौरान उन्होंने अपने फैंस से कहा, 'उस दिन क्या हुआ था यह मैं अभी भी जानने के प्रोसेस में हूं।'
गौरतलब है 2022 के ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का अवॉर्ड देते हुए क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद विल मंच पर जाकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के कुछ मिनट के बाद विल को 94वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया था। किंग रिचर्ड के लिए विल को यह अवॉर्ड दिया गया था। यह पहला मौका है जब विल ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है।