फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने पर भड़के उनके भाई टोनी रॉक, विल स्मिथ के लिए कह दी यह बात

Sun, 03 Apr 2022 09:10 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

94वें अकादमी पुरस्कार समारोह के कुछ दिनों बाद क्रिस रॉक के भाई टोनी रॉक ने विल स्मिथ पर निशाना साधा है। टोनी भी क्रिस की तरह ही एक एक्टर-कॉमेडियन हैं। रविवार को एक शो के लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने जमकर विल को लताड़ लगाई।
विज्ञापन
क्रिस रॉक, टोनी रॉक, विल स्मिथ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

94वें अकादमी पुरस्कार समारोह के कुछ दिनों बाद क्रिस रॉक के भाई टोनी रॉक ने विल स्मिथ पर निशाना साधा है। टोनी भी क्रिस की तरह ही एक एक्टर-कॉमेडियन हैं। रविवार को एक शो के लाइव प्रसारण के दौरान उन्होंने जमकर विल को लताड़ लगाई। दरअसल, टोनी स्टेज पर स्टैंडअप एक्ट के लिए आए थे। इस दौरान वह क्रिस रॉक और विल स्मिथ के बीच का विवाद याद दिलाने लगे। उन्होंने कहा, 'मैं इस तरह से शो शुरू नहीं करना चाहता था।'

विज्ञापन

टोनी रॉक - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेज से उन्होंने विल को खूब खरी-खरी सुनाई। इसके साथ ही उन्होंने मंगलवार को अपने फैंस से यह भी कहा कि वह विल के अपने भाई और परिवार से सीधे बात करने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि क्रिस रॉक ने ऑस्कर 2022 समारोह में विल के थप्पड़ मारने के बाद उन पर किसी भी तरह का केस करने से इनकार कर दिया था। हालांकि उन्होंने बुधवार को बोस्टन में अपने शो के दौरान इस घटना पर अपनी चुप्पी तोड़ी। शो के दौरान उन्होंने अपने फैंस से कहा, 'उस दिन क्या हुआ था यह मैं अभी भी जानने के प्रोसेस में हूं।'
विज्ञापन

गौरतलब है 2022 के ऑस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर का अवॉर्ड देते हुए क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। जिसके बाद विल मंच पर जाकर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। घटना के कुछ मिनट के बाद विल को 94वें अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित किया गया था। किंग रिचर्ड के लिए विल को यह अवॉर्ड दिया गया था। यह पहला मौका है जब विल ने बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें