हाल ही में क्रिस हेम्सवर्थ ने अपनी फिल्म थॉर: लव एंड थंडर के बारे में बात करते हुए बताया कि उनका इस फिल्म को लेकर तिरछा दृष्टिकोण है। उनके बच्चों के दोस्तों का इस फिल्म को देखकर जिस तरह से रिएक्ट किया था वह बिल्कुल भी सही नहीं था।
'यह थोड़ा बचकाना हो गया'
एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस हेम्सवर्थ ने कहा, 'आठ साल के बच्चों का ग्रुप है, जो मेरी फिल्म की आलोचना कर रहा है। हमने सोचा कि इस बार में कॉमेडी ज्यादा है, एक्शन कूल था, लेकिन वीएफएक्स अच्छे नहीं थे। मैं भी फिल्म देखकर खूब हंसता हूं। मुझे लगता है कि हमने बहुत मजा किया। यह थोड़ा बचकाना हो गया।'
क्रिस हेम्सवर्थ ने एंट मैन थ्री की कमियां गिनाई
वहीं, क्रिस हेम्सवर्थ ने एंट मैन थ्री की कमी गिनाते हुए कहा कि जैसा पिछली 24 फिल्मों में दिखाया गया इसमें भी वहीं देखने को मिला। एमसीयू अब ऐसी कहानियों पर फिल्में बना रहा है, जिनमें दुनिया खत्म हो रही है, पूरा अंतरिक्ष खतरे में है और सुपर हीरो बचाने आ रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए। कहानी असली, जमीन से जुड़ी और ऐसी हो, जिससे लोग रिलेट कर पाएं। आपको सभी कहानियों को अलग दिखाना होगा। तभी तो दर्शक फिल्म से जुड़ पाएंगे।
यह भी पढ़ें: जोर-शोर से चल रहीं 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' की तैयारियां? निर्देशक अमर कौशिक ने साझा की तस्वीर