फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से रिहा हो गए अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन, रेप के आरोप के बाद पेरिस पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Wed, 23 Jan 2019 03:37 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्रिस ब्राउन
विज्ञापन
अक्सर विवादों में रहने वाले अमेरिकी गायक क्रिस ब्राउन (Chris Brown) को फ्रांस के पेरिस में गिरफ्तार किया गया था। अब खबर है कि क्रिस ब्राउन को बाद में रिहा कर दिया गया। अधिकारी अभी भी मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही गायक को देश से बाहर जाने की अनुमति भी दी गई है।
विज्ञापन


जेल से रिहा होने के तुरंत बाद गायक ने उस महिला को आड़े हाथों लिया जिसने उन पर रेप का आरोप लगाया था। क्रिस ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह पूरी तरह से गलत है। मेरी बेटी और मेरे परिवार के लिए ये अनुचित है।
विज्ञापन

बता दें क्रिस पर आरोप है कि उन्होंने 15-16 जनवरी को एक महिला को होटल के कमरे में बुलाया और उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला के आरोप के बाद वर्जीनिया में जन्में इस गायक की मुश्किलें बढ़ गई है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब क्रिस किसी कानूनी मामले में फंसे हैं। गायक क्रिस ब्राउन को बिना मंजूरी के कलगीदार बंदर को घर में रखने के भी आरोप लगे थे। 

पहले भी सजा काट चुके हैं क्रिस
क्रिस के साथ विवादों का पुराना नाता रहा है। वह पहले भी सजा काट चुके हैं। अपनी पूर्व प्रेमिका रिहाना को मारने के कारण साल 2009 में उन्हें 5 साल की परिवीक्षा और 180 दिनों तक की सामुदायिक सेवा की सजा दी गई थी।  7 साल बाद उन्हें एक घातक हथियार से एक व्यक्ति पर हमला करने के संदेह में भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें