विजय गांगुली और आदित्य धर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@ vijayganguly
विजय गांगुली के बयान के बाद शुरू हुई थीं चर्चाएं
तमन्ना को रिजेक्ट करने की चर्चा भी विजय गांगुली के ही एक बयान के बाद शुरू हुई थी। पिछले हफ्ते फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में विजय गांगुली ने गाने को लेकर बात करते हुए तमन्ना भाटिया का नाम लिया था। साथ ही उन्होंने निर्देशक आदित्य धर के फिल्म को लेकर विजन का भी जिक्र किया, जो नहीं चाहते थे कि यह गाना आइटम सॉन्ग बन जाए। तब विजय गांगुली ने कहा था कि अगर यह सिर्फ एक लड़की के बारे में होता, तो कहानी से ध्यान हट जाता। इसीलिए इसमें एक नहीं, दो लड़कियां हैं।
बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म 18 दिनों में 572 करोड़ से ऊपर की कमाई कर चुकी है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।