रेमो ने पत्नी संग की गणपति की आरती
रेमो डिसूजा ने पांडाल में पहुंचकर सबसे पहले गणपति बप्पा के सामने हाथ जोड़े और इसके बाद आरती। इस पांडाल के आयोजकों ने उन्हें भेंट दी, प्रसाद दिया। रेमो और उनकी पत्नी गणपति बप्पा के दर्शन करके काफी खुश दिखाई दिए।
ये खबर भी पढ़ें: Ganesh Utsav: लाल बागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे नील नितिन, सनी देओल-अनन्या पांडे ने की बप्पा की आराधना
सलमान खान से लेकर आमिर तक गणपति उत्सव में शामिल हुए
पिछले दिनों सलमान खान को मंत्री आशीष शेलार के घर पर आयोजित गणपति उत्सव में देखा गया। सलमान ने गणपति बप्पा के दर्शन किए, प्रसाद ग्रहण किया और वह प्रार्थना करते हुए भी नजर आए। सलमान इस उत्सव में अपने कई बॉडीगार्ड के साथ शामिल हुए। उनके साथ कई गाड़ियों का काफिला चल रहा था, जिसमें सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। वहीं आमिर खान भी आशीष शेलार के घर पर आयोजित गणपति उत्सव में शामिल हुए।