फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matth Maila Song: महादेव की भक्ति में डूबे गणेश आचार्य, 'मठ मेला' गाने में दिखाया अपना धांसू डांस

Sun, 22 May 2022 11:53 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गणेश आचार्य की फिल्म 'देहाती डिस्को' का गाना 'मठ मेला' रिलीज हो गया है। गाने में गणेश आचार्य का धांसू डांस है, जो हर किसी का दिल जीत लेगा।
विज्ञापन
देहाती डिस्को - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की फिल्म 'देहाती डिस्को' जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को खूब पसंद आया था, जिसमें गणेश आचार्य के दमदार डांस के साथ धांसू एक्टिंग भी देखने को मिली थी। वहीं, अब इस फिल्म का गाना 'मठ मेला' रिलीज हो गया है, जो भगवान शिव यानी महादेव के नाम पर है।

विज्ञापन


फिल्म 'देहाती डिस्को' में एक गांव की कहानी दिखाई गई है, जिस वजह से गाने में भी गांव की मिट्टी की बात हो रही है। इस गाने के बोल 'जान है मेरी मिट्टी और मिट्टी है मेरी पहचान' है, जिसमें गणेश अपने माथे पर गांव की मिट्टी लगाते नजर आ रहे हैं। गाने में गणेश आचार्य के साथ सुपर डांसर चैप्टर 3 के फाइनलिस्ट सक्षम शर्मा का शानदार डांस भी देखने को मिल रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों का डांस इस गाने को और सुंदर बना रहा है।

विज्ञापन

dehati disco - फोटो : सोशल मीडिया
टी सीरीज के यू-ट्यूब चैनल पर जारी किए गए इस गाने को फैंस अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। कुछ ही घंटो में इस गाने को 88 हजार से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने गाने को सकारात्मक ऊर्जा से भरा हुआ बताया है।



गणेश आचार्य की फिल्म 'देहाती डिस्को' 27 मई को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन मनोज शर्मा ने किया है और इसमें गणेश आचार्य के अलावा, रवि किशन, मनोज जोशी, राजेश शर्मा और सुपर डांसर चैप्टर 3 का फाइनलिस्ट सक्षम शर्मा जैसे कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें