फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर निकल के भागा 2: फिल्म के दूसरे पार्ट का एलान, नई कहानी के साथ लौटी पुरानी टीम; कब और कहां होगी रिलीज?

Mon, 23 Nov 2026 06:19 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • यामी गौतम और सनी कौशल एक बार फिर चोरी और सस्पेंस से भरी कहानी लेकर लौट रहे हैं। 
  • फिल्म 'चोर निकल के भागा' का अब दूसरा पार्ट 'चोर निकल के भागा 2' आने वाला है। 
  • जानिए नए पार्ट में क्या होगा खास और कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे फिल्म। 
विज्ञापन
चोर निकल के भागा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2023 में आई फिल्म 'चोर निकल के भागा' की सफलता के बाद अब इसका दूसरा पार्ट 'चोर निकल के भागा 2' आने वाला है। फिल्म में एक बार फिर यामी गौतम और सनी कौशल की जोड़ी नजर आएगी। 
विज्ञापन


इस बार कहानी में बड़ा ट्विस्ट
मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन अजय सिंह कर रहे हैं। इस बार फिल्म की कहानी में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। जहां पहली फिल्म में हवाई जहाज के अंदर हीरे की चोरी की कहानी दिखाई गई थी, वहीं इसके दूसरे पार्ट में चोरी का खेल एक क्रूज शिप पर देखने को मिलेगा। इस बार कहानी का फोकस एक बेशकीमती मुकुट होगा।
Trending Videos

चोर निकल के भागा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
कब और किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म? 
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का ऐलान करते हुए इसकी रिलीज डेट भी बताई है। 'चोर निकल के भागा 2' 17 दिसंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया है। इसमें समुद्र के पानी में एक कीमती मुकुट तैरता नजर आ रहा है और पीछे एक क्रूज शिप दिखाई दे रही है। पोस्टर से फिल्म की नई कहानी और चोरी के नए अंदाज की झलक मिलती है।

नेटफ्लिक्स ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'चोर फिर से निकलकर भागने वाला है। क्या आप तैयार हैं? देखिए 'चोर निकल के भागा 2', 17 दिसंबर से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर।'

देखें पोस्ट-
विज्ञापन

पुरानी कास्ट के साथ जुड़ीं नई मेंबर 
फिल्म में यामी गौतम, सनी कौशल और शरद केलकर एक बार फिर अपनी पुरानी भूमिकाएं निभाते नजर आएंगे। वहीं, श्रेया चौधरी इस बार नई सदस्य के तौर पर फिल्म से जुड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- शरवरी वाघ: 'प्यार का पंचनामा 2' के ऑडिशन में हुईं रिजेक्ट, ऐसे बनी फिल्मों की लीड एक्ट्रेस; जर्नी पर की बात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें