फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ की 'ऑनस्क्रीन WIFE' ने किया निजी अनुभव साझा, कहा- उनका तरीका ब्रिटिश स्टाइल जैसा

Sun, 18 Mar 2018 06:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
चित्रांगदा सिंह की गिनती बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेज में होता हैं जिन्होंने कम फिल्म करने के बावजूद इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई। आजकल वे 'बाजार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जिसमें सैफ अली खान उनके पति की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अपने शूटिंग के अनुभव के साथ-साथ चित्रांगदा ने एक इंटरव्यू में सैफ के साथ अपनी बॉन्डिंग के अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म में निभाए जा रहे इस किरदार को चित्रांगदा ने सैफ अली खान के रियल लाइफ से जोड़ा. बकौल चित्रांगदा सैफ एकदम खालिस शख्स हैं, जिनमें जरा भी बनावटीपन नजर नहीं आता। वो वैसे ही हैं जैसे आपको नजर आते हैं। सैफ के साथ काम करने को लेकर चित्रांगदा ने कहा कि सैफ का काम करने का तरीका ब्रिटिश स्टाइल का है।
विज्ञापन

3 of 4
चित्रांगदा को सैफ काफी इंटरटेनिंग नजर आए। सेट पर काम के साथ मजाक मस्ती का भी जिक्र भी उन्होंने किया। सैफ के अलावा चित्रांगदा ने निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की भी जमकर तारीफ की। जो फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा खबर है कि चित्रांगदा फिल्म साहेब बीवी और गैंग्सटर के अगले पार्ट में भी नजर आएंगी।
विज्ञापन

4 of 4
SAIF

बता दें कि चित्रांगदा सिंह इन दिनों काफी व्यस्त हैं। वो एक्ट्रेस के साथ-साथ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। 'बाजार' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' और की वो नायिका हैं तो सूरमा की निर्मात्री। इसके अलावा वह जी टीवी के शो डी अाई डी लिटिल चैंप्स में भी जज की भूमिका में नजर आने जा रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें