फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंडस्ट्री में चलता है पावर गेम और राजनीति’, चित्रांगदा सिंह का बॉलीवुड को लेकर बड़ा खुलासा; बोलीं- लड़ना होगा

Mon, 29 Dec 2025 09:31 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chitrangada Singh On Bollywood: चित्रांगदा सिंह को बॉलीवुड में लंबा वक्त बीत चुका है। अपने लगभग दो दशक लंबे करियर में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया है। अब एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। जानिए उन्होंने इंडस्ट्री के बारे में क्या बताया…
विज्ञापन
चित्रांगदा सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम-@chitrangda
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रांगदा सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म और हालिया रिलीज फिल्म दोनों को लेकर चर्चाओं में हैं। एक ओर जहां उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर’ को काफी तारीफें मिल रही हैं। वहीं दूसरी ओर चित्रांगदा सलमान खान के साथ अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया है। इस बीच चित्रांगदा ने इंडस्ट्री के अपने अनुभव को साझा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में प्रभावशाली लोग आपके सामने कितनी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।

आप जितना आगे बढ़ोगे, लोग उतना गिराने का प्रयास करेंगे

विज्ञापन

जूम के साथ बातचीत के दौरान चित्रांगदा ने ये माना कि इंडस्ट्री में राजनीति और पावर गेम होता है। इंडस्ट्री के प्रभावशाली लोग हमेशा बाधाएं खड़ी करते हैं, खासकर जब दांव ऊंचे हों। उनका मानना है कि इस इंडस्ट्री में बहुत कुछ हासिल करने और खोने को है। जब भी आप ऐसी जगह पर होते हैं जहां शोहरत और बहुत कुछ हासिल करने की गुंजाइश होती है, तो आपके रास्ते में बहुत से लोग खड़े हो जाते हैं। जैसे-जैसे जोखिम बढ़ता जाता है, वैसे-वैसे लोग आपके रास्ते में आने लगते हैं। या तो आपको उनसे लड़ना होगा, उनका सामना करना सीखना होगा या फिर किस्मत को अपने साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।

चित्रांगदा ने भाग्य और संघर्ष दोनों का किया सामना
इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने बताया कि मेरे मामले में भाग्य और संघर्ष दोनों ही थे। आपको दोनों पर भरोसा करना होगा। एक से कुछ नहीं होगा। आपको संघर्ष करना होगा और भाग्य पर निर्भर रहना होगा कि सब ठीक हो जाए।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः सुनील ग्रोवर ने धरा इस सुपरस्टार का रूप, देखकर हैरान हुए नेटिजेंस; बोले- एआई से भी बेहतर है

इस साल रिलीज हुए चित्रांगदा के चार प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो साल 2025 में चित्रांगदा की चार फिल्में रिलीज हुईं। इनमें 'परिक्रमा', 'हाउसफुल 5', 'खाकी: द बंगाल चैप्टर' और 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' शामिल हैं। हालांकि, ‘हाउसफुल 5’ को छोड़कर बाकी सारे प्रोजेक्ट्स ओटीटी पर ही रिलीज हुए। वो आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे के साथ नेटफ्लिक्स की फिल्म में ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर’ में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने मीरा बंसल का किरदार निभाया। फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें