फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे खास मनाया चिरंजीवी ने राम चरण का जन्मदिन, एनटीआर अवॉर्ड के इतने लाख किए डोनेट; बुजुर्गों को खिलाया खाना

Sat, 28 Mar 2026 12:04 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi: मेगास्टार चिरंजीवी ने अपने बेटे राम चरण के जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसने सबको इमोशनल कर दिया। जानिए उन्होंने क्या किया।

विज्ञापन
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार (27 मार्च) को राम चरण का बर्थडे था। इस मौके पर चिरंजीवी ने अपने बेटे के लिए कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। उनकी बचपन की कुछ फोटोज भी शामिल थी। जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा- बचपन में मेरा हाथ थामने से लेकर, आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बनने तक... आप मुझे सचमुच गर्व महसूस कराते हैं। इसके साथ उन्होंने जन्मदिन को खास मनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया। 

बेटे के बर्थडे पर डोनेट किए 10 लाख

विज्ञापन

दरअसल, हाल ही में चिरंजीवी को तेलंगाना सरकार की ओर से प्रतिष्ठित एनटीआर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके साथ उन्हें 10 लाख रुपये की नकद राशि भी दी गई थी। चिरंजीवी ने यह पूरी राशि समाज सेवा के लिए दान कर दी। चिरंजीवी ने यह राशि पांच सामाजिक संस्थाओं को दान की, जो समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए काम करती हैं।

सबसे पहले उन्होंने सर्व फाउंडेशन को यह पैसे डोनेट किए। इसके लिए चिरंजीवी ने वहां के 30 बुजुर्गों को आमंत्रित किया। ये वही बुजुर्ग हैं, जिन्होंने फिल्म गेम चेंजर की शूटिंग के दौरान राम चरण से मुलाकात की थी। चिरंजीवी ने उन्हें कपड़े भेंट किए और उनके लिए विशेष भोजन का भी आयोजन किया।
 


 

विज्ञापन

नेत्रहीन और अनाथ बच्चों के लिए मदद
मेगास्टार ने देवनार फाउंडेशन फॉर द ब्लाइंड, वाल्मीकि फाउंडेशन और नयाश्री फाउंडेशन को भी आर्थिक सहायता दी। ये संस्थाएं नेत्रहीनों और अनाथ बच्चों के वेलफेयर के लिए काम करती हैं। इसके साथ चिरंजीवी ने बसवतारकम इंडो-अमेरिकन कैंसर हॉस्पिटल को भी योगदान दिया। यह राशि कैंसर से जूझ रही एक बच्ची के इलाज में मदद के लिए दी गई है।

इस तरह चिरंजीवी ने अपने बेटे के जन्मदिन को सिर्फ सेलिब्रेशन तक सीमित न रखते हुए उसे समाज सेवा से जोड़ दिया। एक बार फिर उन्होंने यह साबित किया कि असली खुशी बांटने में है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें