'मिस्टर इंडिया' की टीना एक्ट्रेस हुजान खोदैजी
- फोटो : सोशल मीडिया
हुजान खोदैजी
अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म 'मिस्टर इंडिया (1987)' सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म में बच्चों की एक फौज भी दिखाई दी थी, जिन्होंने दर्शकों पर खास असर छोड़ा। लेकिन एक बच्ची, जिसने फिल्म में टीना का किरदार निभाया था, उसने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में टीना की बम धमाके से मौत हो जाती है। यह रोल एक्ट्रेस हुजान खोदैजी ने अदा किया। इस फिल्म के बाद हुजान फिर किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अब मार्केटिंग फील्ड में एक्टिव हैं। वे इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं, मगर उनका अकाउंट प्राइवेट है।
विशाल देसाई
70 से लेकर 80 के दशक की फिल्मों में कई चर्चित सितारों के बचपन का किरदार अदा करने वाले मास्टर बिट्टू ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की। मास्टर बिट्टू का असली नाम विशाल देसाई है। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर जितेंद्र तक के बचपन का रोल बखूबी अदा किया। बड़े होकर उन्होंने एक्टिंग से नाता तोड़ लिया। हालांकि, बतौर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर एक्टिव रहे।
सना सईद
फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में रानी मुखर्जी और शाहरुख खान की मासूम बेटी याद है? यह रोल सना सईद ने निभाया था। फिल्म में उनका नाम अंजलि था। अब सना लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वे एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं।
झनक शुक्ला
फिल्म 'कल हो ना हो' में प्रीति जिंटा की छोटी बहन का किरदार अदा करने वाली प्यारी की लड़की याद है? हां, वही, जिसने सीरीयल 'करिश्मा का करिश्मा' में रोबोट बनकर भी काफी चर्चा बटोरी। हम बात कर रहे हैं झनक शुक्ला है। अब झनक भी लाइमलाइट से दूर हैं। हालांकि वे इंस्टाग्राम पर खूब एक्टिव रहती हैं। झनक अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही हैं।
परजान दस्तूर
करण जौहर की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' (1998) के उस नन्हे बच्चे की याद है, जो पगड़ी पहने नजर आया और तारे गिनता था। अपनी मासूमियत से उसने दिल जीत लिया था। कई विज्ञापनों में भी वे नजर आए। परजान ने 'ब्रेक के बाद' (2010) और 'सिकंदर' (2009) जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि, उनके इन किरदारों पर किसी का ध्यान नहीं गया। फिलहाल वे भी गुमनाम हैं।
दर्शील जाफरी
साल 2007 में दर्शील सफारी ने फिल्म 'तारे जमीन पर' में एक डिस्लेक्सिक बच्चे की अदा की थी। अपने अभिनय से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिर विज्ञापनों से भी उन्होंने पैसा कमाया। दीपा मेहता की 2012 की फिल्म 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' में उन्होंने काम किया। अब वे गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं।