रेखा गुप्ता का पोस्ट
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक्स हैंडल पर घोषणा करते हुए फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे वीर सैनिकों के सम्मान में दिल्ली सरकार ने 28 नवंबर से ‘120 बहादुर’ को पूरे राज्य में कर-मुक्त करने का फैसला किया है।'
फरहान ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद
फिल्म के निर्माता-निर्देशक-अभिनेता फरहान अख्तर ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दिल्ली में अब यह फिल्म टैक्स-फ्री है। माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी का बहुत-बहुत आभार। उनके इस समर्थन से मेजर शैतान सिंह और उनके 120 बहादुरों की गाथा और ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी।'
फिल्म '120 बहादुर' के बारे में
फिल्म '120 बहादुर' रेजांग ला की लड़ाई में शहीद हुए मेजर शैतान सिंह भाटी और उनकी 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के 120 बहादुर सैनिकों की सच्ची कहानी पर बनी है। इन वीर जवानों ने हजारों चीनी सैनिकों के सामने अंत तक लड़ते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था।