फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चीन की राजकुमारी को बचाएगा छोटा भीम, गर्मियों की छुट्टी में रिलीज होगी फिल्म

Mon, 18 Feb 2019 09:36 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई
विज्ञापन
छोटा भीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
छोटे परदे पर बच्चों के बीच सबसे ज्यादा मशहूर कॉमिक किरदार छोटा भीम अब इंटरनेशनल हो गया है। और, यशराज फिल्म्स का साथ पाकर इस किरदार की धमक अब दूसरे देशों में भी होने जा रही है। 
विज्ञापन


पहली बार स्टीरियोस्कोपिक थ्री डी में शूट हुई छोटा भीम की फीचर फिल्म इस साल गर्मियों की छुट्टी में रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म की कहानी इस हिसाब से तैयार की गई है कि इसे चीन के सिनेमाघरों में भी प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म का नाम रखा गया है, छोटा भीम-कुंगफू धमाका। 

छोटा भीम-कुंग फू धमाका छोटा भीम और उसके दोस्तों के है। छोटा भीम सीरीज की इस चौथी फिल्म में छोटा भीम और उसके दोस्त दुनिया की सबसे बड़ी कुंगफू प्रतियोगिता में भाग लेने के चीन जा रहे हैं। और, वहां छोटा भीम चीन की राजकुमारी को बचाने के लिए ड्रैगन से लड़ता बड़े परदे पर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें