फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Soha Ali Khan: सोहा का खुलासा, बोलीं- उनके जन्म के समय पिता मंसूर अली खान अस्पताल में चिल्ला रहे थे, जानिए वजह

Tue, 15 Apr 2025 12:22 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhorii 2 Actress Soha Ali Khan: सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया कि उनके पिता मंसूर अली खान उनके जन्म के बाद अस्पताल के कॉरिडोर में चिल्ला रहे थे, जानिए क्या रही होगी वजह...
 
विज्ञापन
सोहा अली खान ने बताया अपने जन्म का किस्सा - फोटो : इंस्टाग्राम@sakpataudi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'छोरी 2' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में सोहा एक भयानक चुड़ैल के किरदार में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सोहा ने अपने जन्म के दौरान का एक किस्सा बताया, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन

 

सोहा का खुलासा
पिंकविला की एक खबर के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पिता मंसूर अली खान पटौदी के बारे में एक किस्सा बताया। उन्होंने बताया कि जब वह पैदा हुईं, तो उनके पिता को उम्मीद थी कि लड़का होगा। पिता इतने उत्साहित थे कि अस्पताल के कॉरीडोर में चिल्लाने लगे कि वह अपने बच्चे को तेज गेंदबाज बनाएंगे। लेकिन जब उन्हें पता चला कि सोहा लड़की हैं, तो यह सपना थोड़ा फीका पड़ गया, क्योंकि उस समय महिलाओं के लिए क्रिकेट में ज्यादा मौके नहीं थे। सोहा ने कहा कि अगर आज का समय होता, तो शायद उनका परिवार उन्हें क्रिकेटर बनाने की सोचता। 
 

सोहा ने अपनी बेटी को लेकर कही खास बात
इस इंटरव्यू के दौरान, सोहा ने यह भी बताया कि भले ही उन्होंने क्रिकेट नहीं सीखा, लेकिन खेलों, खासकर बैडमिंटन के प्रति उनका जुनून काफी है। उन्होंने कहा कि वह चाहती हैं कि उनकी बेटी इनाया मजबूत और आत्मविश्वास से भरी हो, ताकि वह किसी पर निर्भर न रहे और मुश्किल हालात में खुद का बचाव कर सकें। 
 
विज्ञापन

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोहा हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की थ्रिलर फिल्म "छोरी 2" में नुसरत भरुचा के साथ नजर आईं। यह फिल्म अभी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें:
SSMB29: रोम में वेकेशन मनाकर हैदराबाद लौटे महेश बाबू, फिर से शुरू होगी राजामौली की आगामी फिल्म की शूटिंग

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें