फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बदलीं इन फिल्मों की रिलीजिंग डेट, टी सीरीज ने राजकुमार राव की फिल्म को दी सोलो रिलीज

Fri, 27 Dec 2019 08:48 AM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
छलांग, मलंग और अनुराग बसु की अपकमिंग फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

आदित्य रॉय कपूर, दिशा पटानी, अनिल कपूर और कुणाल केमू अभिनीत 'मलंग' अब एक सप्ताह पहले यानी 7 फरवरी को रिलीज होगी। मलंग का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। राजकुमार राव और नुसरत भरूचा अभिनीत 'छलांग' अब 13 मार्च को रिलीज होगी। हंसल मेहता निर्देशित, छलांग का निर्माण एडीएफ फिल्म्स और लव फिल्म्स ने किया है और अनुराग बसु की फिल्म जो पहले 13 मार्च को रिलीज़ होने वाली थी, अब 24 अप्रैल को रिलीज़ होगी। 

विज्ञापन


इन तीनों फिल्मों के निर्माण और वितरण से टी सीरीज फिल्म्स का बड़ा हाथ है और राजकुमार राव की अगली फिल्म को सोलो रिलीज मिल सके, इसके लिए तारीखों में ये फेरबदल किया गया है। इस बारे में टिप्पणी करते हुए छलांग के निर्माताओं में से एक अंकुर गर्ग कहते हैं, 'अनुराग बासु और भूषण कुमार हमारी फिल्म छलांग के लिए अपनी फिल्म की रिलीज़ की तारीख बदलने के लिए मान गए हैं, इसके लिए हम उनके शुक्रगुज़ार है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें