फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhaava Movie 1st Day 1st Show Public Review: 'पत्थर दिल इंसान भी फिल्म देखकर रो जाएगा', 'छावा' देख बोले दर्शक

Fri, 14 Feb 2025 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhaava Movie Public Review: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'छावा' आज 14 फरवरी को रिलीज हो गई है। जानते हैं पहले दिन पहला शो देखकर लौटे दर्शकों की प्रतिक्रिया...
विज्ञापन
'छावा' फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विक्की कौशल अभिनीत फिल्म 'छावा' आज सिनेमाघरों में सज चुकी है। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म संभाजी महाराज की बायोपिक है। विक्की कौशल ने लीड रोल किया है। वहीं, रश्मिका मंदाना संभाजी की पत्नी येसूबाई के रोल में हैं। फिल्म दर्शकों को कैसी लगी? 'छावा' का पहले दिन पहला शो देखकर लौटे दर्शकों की जुबानी जानते हैं...

विज्ञापन


Chhaava Movie Review: वैलेंटाइंस डे पर साथी के साथ थियेटर मत चले जाना, गश खा जाएगी कमजोर दिल की प्रेमिका

'छावा' फिल्म पब्लिक रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'विक्की कौशल की बेस्ट फिल्म'
विक्की की फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। अधिकांश दर्शकों का कहना है कि यह भावुक कर देने वाली कहानी है। एक दर्शक ने कहा, 'बहुत ही बेस्ट फिल्म है। विजुअल्स कमाल के हैं। विक्की कौशल ने कमाल का रोल किया है। यह फिल्म सभी को जरूर देखनी चाहिए। इसका विजन बहुत तगड़ा है। आखिरी सीन तो रुला देने वाला है'।

Chhaava Day 1 BO Collection: एडवांस बुकिंग में ही ‘छावा’ बनी विक्की की मूवी नंबर वन, ‘बैड न्यूज’ को पीछे छोड़ा

'छावा' फिल्म पब्लिक रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रुला देने वाली फिल्म है 'छावा'
एक दर्शक ने कहा, 'फिल्म 'छावा' देखकर आ रहे हैं या कहें कि छावा देखकर रोकर आ रहे हैं। कोई कितना भी पत्थर दिल इंसान हो, यह फिल्म देखकर वो भी रो जाएगा। आखिरी के 15 मिनट तो बहुत दर्दनाक थे। हम सोच रहे थे बस जल्दी खत्म हो जाए'। विक्की के अभिनय को लेकर दर्शकों का कहना है, 'विक्की कौशल ने बेंचमार्क सेट किया है। उन्होंने पहली बार संभाजी महाराज का जो किरदार उन्होंने किया है उससे पहले न किसी ने किया , न ही कोई ऐसा कर पाएगा। उनकी मराठी, एक्शन, डायलॉग डिलीवरी सबकुछ जबर्दस्त है'।

'छावा' फिल्म पब्लिक रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रश्मिका की कास्टिंग कमजोर
रश्मिका मंदाना की भूमिका को लेकर दर्शकों ने कहा कि उनकी टोन फिल्म में मैच नहीं खाती। एक दर्शक ने कहा, ' फिल्म में विक्की को देखकर लगता ही नहीं कि वे विक्की कौशल हैं। उन्हें देखकर लगता है कि वे संभाजी महाराज ही हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना की कास्टिंग थोड़ी कमजोर है। वो खूबसूरत तो खूब लगी हैं, लेकिन उनकी टोन में साउथ की झलक साफ नजर आती है'।  
विज्ञापन

औरंगजेब के किरदार में अक्षय खन्ना - फोटो : एक्स
अक्षय खन्ना से हो जाएगी नफरत!
विक्की कौशल के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। दर्शकों ने कहा कि 'विक्की और रश्मिका की केमिस्ट्री शानदार है। आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और अक्षय खन्ना सभी के किरदार बहुत अच्छे हैं। अक्षय खन्ना ने रोल इतनी अच्छी तरह किया है कि उनसे नफरत हो जाएगी। इस फिल्म को मिस नहीं करना चाहिए'। एक दर्शक ने कहा, 'विक्की ने जिस तरह रोल को जीया है, उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें