विक्की का वीडियो हुआ वायरल
फिल्म छावा के सेट से विक्की कौशल और छोटे बच्चे अजलान का एक पुराना बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो ऑनलाइन वायल हो रहा है। इस वीडियो क्लिप में उनकी प्यारी बातचीत नेटिजेंस को बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो में विक्की और अजलान ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को देखने के बाद नेटिजेंस कमेंट कर रहे हैं कि विक्की एक बेहतरीन पिता बनेंगे। वहीं विक्की के कुछ प्रशंसक इस वीडियो को देखने के बाद कमेंट में लाल दिल वाले इमोजी भेज रहे हैं। उन्होंने अभिनेता की तारीफ भी की और कहा की कि वह एक अच्छे पिता बनेंगे।
प्रशंसकों के कमेंट्स
विक्की कौशल के प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार कमेंट कर रहे हैं। विक्की के एक प्रशंसक ने लिखा, "मैं इस छोटे बच्चे को देखकर मोहित होता जा रहा हूं" एक और यूजर ने लिखा, "बच्चों के साथ विक्की सबसे प्यारे हैं।" एक और नेटिजेन ने लिखा, " विक्की बहुत अच्छे पिता बनेंगे", एक और यूजर ने लिखा, 'विक्की एक बेहतर पिता बनेंगे।'
यह भी पढ़ें:
Animal: रणबीर की एनिमल में बॉबी देओल का किरदार 'अबरार' बहरा-गूंगा क्यों था, संदीप रेड्डी वांगा ने किया खुलासा
छावा का जलवा बरकरार
छावा बॉक्स ऑफिस पर लगातार बनी हुई है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर ने किया है। इस ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म में विक्की के अलावा अक्षय खन्ना और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में है।
यह भी पढ़ें:
Ananya Panday: इन अभिनेत्रियों के किरदार निभाना चाहती हैं अनन्या पांडे, जानिए कौन से हैं उनके ड्रीम रोल्स