फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vineet Kumar Singh: 'छावा' की शूटिंग से पहले कवि कलश की समाधि पर गए थे विनीत, बताया किरदार में कैसे मिली मदद

Wed, 19 Feb 2025 03:57 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि वे छावा की शूटिंग से पहले संभाजी महाराज और कवि कलश के समाधि स्थल पर गए थे। उन्हें इस यात्रा पर अपने किरदार को निभाने की प्रेरणा मिली थी।
विज्ञापन
कवि कलश के समाधि स्थल पर पहुंचे विनीत कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवाजी महाराज की जयंती पर अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर 'तुलापुर' की यात्रा के बारे में बताया है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे वे काफी समय तक कवि कलश के समाधि स्थल पर बैठे रहे। इससे उन्हें किरदार के निभाने की प्रेरणा मिली।
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया पोस्ट पर कही ये बात
विनीत ने पोस्ट में बताया कि इस फिल्म ने मेरे अंदर बहुत सारे बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि 'छावा' की शूटिंग से पहले वे तुलापुर गए थे। उन्होंने बताया कि यहां छत्रपति संभाजी महाराज का समाधि स्थल है और भगवान शिव के मंदिर का रास्ता इन स्थलों से होकर ही गुजरता है। इसी जगह पर कवि कलश का भी समाधि स्थल है।

विनीत कुमार सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @vineet_ksofficial
कवि कलश की समाधि स्थल पर बैठे विनीत
विनीत कुमार ने बताया कि कवि कलश के भगवा समाधि स्थल पर मैंने बहुत समय बिताया। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। साथ ही मैं भगवान शिव के मंदिर भी गया। यहां संभाजी महाराज के समाधि स्थल पर भी काफी समय तक रुका रहा। मुझे इस स्थान पर आकर भारत के इतिहास और बलिदान के बारे में पता चला। बता दें कि तुलापुर महाराष्ट्र के पुणे के पास स्थित है।
 
विज्ञापन

इसी स्थान से मिली प्रेरणा
विनीत ने अपनी पोस्ट पर बताया कि इस स्थान पर आने से मुझे कवि कलश का किरदार निभाने की प्रेरणा मिली। यह यात्रा सिर्फ उनका किरदार निभाने से पहले उनसे आशीर्वाद लेने तक की सीमित नहीं थी। मुझे उनके चरित्र और उनकी भावनाओं को समझने का मौका भी मिला। जिसे मैं फिल्म में निभा सका। विनीत ने लिखा, आज छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मैं कहना चाहता हूं कि मुझे उनका जीवन जीने का मौका मिला। मैं उन्हें जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। 

Swara Bhasker: ‘दिमाग और आत्मा से मरा हुआ समाज..’, ‘छावा’ फिल्म और महाकुंभ को लेकर अभिनेत्री ने की टिप्पणी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें