विक्की कौशल की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'छावा'
फिल्म 'छावा' पीरियड ड्रामा फिल्म है। क्रिटिक्स से भी इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा, नील भूपलम, विनीत सिंह, डायना पेंटी और दिव्या दत्ता जैसे सितारे भी हैं। अक्षय खन्ना फिल्म में औरंगजेब के किरदार में दिखाई दिए हैं। ‘छावा’ विक्की कौशल के करियर की बिगेस्ट ओपनर साबित हुई है।