फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस शेफ को नहीं पसंद आया प्रियंका चोपड़ा का बनाया खाना, कह दी इतनी बड़ी बात

Sun, 21 May 2017 12:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
गॉर्डन रामसे
विज्ञापन
गॉर्डन रामसे दुनिया के जाने-माने शेफ हैं। 16 बार मिशलेन स्टार जीत चुके गॉर्डन अपने रिव्यू के लिए आजकल खूब चर्चा में हैं। वो ट्विटर पर लोगों के बनाए खाने का रिव्यू देते हैं। गॉर्डन ने हाल ही में एक शो में इंडिया की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के खाने को रिव्यू किया।
विज्ञापन


गॉर्डन हाल ही में मैथ्यू पैरी के साथ मिलकर 'वॉट व्हॉट हैप्पन्स लाइव विथ एंडी कोहेन' के शो में शिरकत की। एंडी कोहेन ने गॉर्डन से सेलेब्रिटी के बनाए खाने को रिव्यू करने को कहा। उन्होंने कहा कि वो पहले रिव्यू दें उसके बाद ही वो बताएंगे कि खाना किसने बनाया है।

रामसे मे क्रिसी टेइगेन और मार्था स्टीवर्ट के खाने के रिव्यू से शुरुआत की। उसके बाद प्रियंका की बारी आई। प्रियंका का बनाया खाना उन्हें ज्यादा पसंद नहीं आया। उसे देख कर गॉर्डन ने कहा कि ये किसी कुत्ते के डिनर जैसा लग रहा है। आपको बता दें कि कई महीनों पहले प्रियंका ने खिचड़ी और चिकन सूप की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर डाली थी जो उन्होंने अपनी 'क्वांटिको' की को-स्टार के लिए बनाया था।
विज्ञापन

    That's khichdi and chicken soup. Both amazing for an illness and the soul.. I hope u feel better soon. Miss u.. #Repost @jazmasri with @repostapp. ・・・ I lov u @priyankachopra .. Good friends drop soup at your house when u are sick 👭👯
विज्ञापन
A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on Mar 5, 2016 at 11:26pm PST

देखिए पूरा वीडियो- 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें