फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chava The Great Warrior: छावा-द ग्रेट वॉरियर का मोशन पोस्टर रिलीज, बड़े पर्दे पर आएगी छत्रपति संभाजी की वीरता की कहानी

Fri, 13 May 2022 10:41 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐतिहासिक फिल्म छावाः द ग्रेट वॉरियर का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के द्वारा मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
1 of 3
छावाः द ग्रेट वॉरियर पोस्टर - फोटो : social media
फिल्म निर्देशक राहुल जनार्दन जाधव की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म 'छावाः द ग्रेट वॉरियर' का मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के द्वारा मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की वीरता को बड़े पर्दे पर उतारा जाएगा। बता दें कि फिल्म निर्माता राहुल जाधव को 'छत्रपति तारा रानी' और 'कान्होजी आंग्रे' इतिहास पर आधारित फिल्मों के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन

मराठा योद्धा संभाजी महाराज की कहानी दिखाएगी फिल्म
राहुल जनार्दन जाधव द्वारा निर्देशित छत्रपति संभाजी महाराज पर बनने वाली यह आगामी फिल्म छावा: द ग्रेट वॉरियर डॉक्टर जय सिंग राव पवार की किताब छत्रपती संभाजी स्मारक पर आधारित है। फिल्म को वैभव भोर व सनी रजानी द्वारा निर्मित किया जा रहा है और इसे मल्हार पिक्चर कंपनी द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। हालांकि अभी फिल्म की स्टारकास्ट और अन्य चीजों के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
छावाः द ग्रेट वॉरियर पोस्टर - फोटो : social media
शिवाजी महाराज के बेटे थे संभाजी
इस समय ऐताहिसिक फिल्मों का दौर सा चल रहा है और दर्शक भी इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं। किताबों में लिखी वीरता की गाथाएं, अब फिल्मों के जरिए पर्दे पर उकेरी जा रही हैं। छावा दे ग्रेट वॉरियर फिल्म छत्रपति महाराज शिवाजी के बेटे संभाजी पर आधारित होगी जो मराठा साम्राज्य के दूसरे छत्रपति थे। संभाजी महाराज महज 31 साल की आयु में छल से मारे गए। उन्होंने अपने इतने छोटे जीवन में जो वीरता की जो नजीर पेश की। वह आज भी इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें