यूजर्स की प्रतिक्रिया
फिल्म के टीजर को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'चौहान अनाउंसमेंट टीजर बवाल मचा रहा है, सारे सोशल मीडिया पर इंस्टा एडिट तो भर कर बन रहे हैं, अजय देवगन अब मजा आएगा।'
एक यूजर ने लिखा, 'Chauhaan का टीजर बेहतरीन है और एक्शन भी जबरदस्त है।' एक यूजर ने लिखा, 'हम आपसे यही चाहते हैं अजय, क्या शानदार टीजर है, असली एक्शन हीरो वापस आ गया है। उम्मीद है ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बनेगी।'
डायलॉग पर आई मीम्स की बाढ़
इस फिल्म में अजय देवगन ने एक डायलॉग बोला है- 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है', जो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग इस डायलॉग पर मीम्स बनाकर अपनी राय पेश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस फिल्म के डायलॉग को अपने एक्स अकाउंट पर लिख रहे हैं और साथ ही इसके साथ अपने बनाए मीम्स शेयर कर रहे हैं।
बताया प्रोपेगेंडा फिल्म
कुछ लोगों का कहना है कि 'चौहान' फिल्म 'धुरंधर', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द केरल स्टोरी' जैसी राजनीतिक रूप से विवादित फिल्मों की तरह ही एक 'प्रोपेगेंडा' फिल्म है, जो नफरत को बढ़ावा देती है।
क्या है टीजर में खास?
फिल्म मेकर्स ने इस फिल्म की पहली झलक अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती पर जारी की है। टीजर के वीडियो में अजय देवगन दमदार एक्शन अवतार में दिख रहे हैं। वीडियो की शुरुआत कश्मीर में पिछले 75 साल से चल रहे संघर्ष और सेना की तैनाती पर एक डायलॉग से होती है। आखिर में अजय देवगन का एक कड़क डायलॉग है, 'पठानों से कहना, चौहान आ रहा है।'
कब रिलीज होगी 'चौहान'
इस फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं। इसे आनंद एल राय, ज्योति देशपांडे और हिमांशु शर्मा मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह पहली बार है जब अजय देवगन और आनंद एल राय एक साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म 1 अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ से सामने आए नए पोस्टर्स, 'कंपाउंडर'-'बब्बन बबुआ' और 'बबलू पंडित' बने जितेंद्र ने लूटी महफिल