फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charu Asopa On Divorce: राजीव सेन के रोमांटिक पोस्ट का चारू असोपा पर हुआ ऐसा असर, तलाक पर कह डाली ये बात

Tue, 09 Aug 2022 04:34 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीत दिनों चारू असोपा और राजीव सेन की रोमांटिक तस्वीर वायरल हुई थी, जिससे लोगों ने मान लिया था कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है। लेकिन अब चारू ने अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है। 
विज्ञापन
चारू असोपा-राजीव सेन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री चारू असोपा के अपने पति राजीव सेन के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। राजीव ने चारू पर पहली शादी छिपाने का आरोप लगाया था। लेकिन बीते दिनों राजीव सेन ने चारू के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने मान लिया था कि दोनों के बीच सब ठीक हो रहा है। इतना ही नहीं, दावा ये भी किया गया कि अब राजीव और चारू तलाक नहीं लेंगे। लेकिन अब चारू ने उस तस्वीर की सच्चाई बताई है और कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है। 

विज्ञापन

चारू असोपा ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उन्हें जब राजीव के पोस्ट के बारे में पता चला था तब वह खुद हैरान रह गई थीं। उन्हें भी नहीं पता कि राजीव ने वो तस्वीर शेयर क्यों की है। इसके साथ ही चारू ने बताया कि उन्होंने और राजीव सेन ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है और अब उनकी शादी किसी चमत्कार से ही ठीक हो सकती है। लेकिन इसकी संभावनाएं कम हैं। 

तस्वीर देख खुद हैरान हैं चारू
चारू ने इंटरव्यू में कहा कि सबसे पहले बता दूं कि वो तस्वीर पुरानी है। मुझे पोस्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी क्योंकि राजीव और मैंने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। लोगों ने मुझे उस पोस्ट के स्क्रीनशॉट शेयर किए तब ही मुझे इस बारे में पता चला था। मुझे इस बारे में नहीं पता कि उन्होंने वो तस्वीर क्यों शेयर की थी। मैंने उन्हें तलाक के लिए ड्राफ्ट भेजा था। हालांकि, राजीव ड्राफ्ट में कुछ बदलाव शामिल करना चाहते थे और वह अपने वकील से चर्चा कर रहे हैं। हम अभी भी उनके वकील का इंतजार कर रहे हैं। चारू के इस इंटरव्यू से साफ है कि वह और राजीव तलाक लेने वाले हैं। 
विज्ञापन

राजीव के आरोप पर चारू की सफाई
चारू ने राजीव के साथ अपने रिश्ते ठीक होने पर कहा, 'अगर कोई चमत्कार होता है तो पता नहीं। लेकिन अभी ऐसा चांस नहीं है। मैंने अपना मन बना लिया है। यह थोड़ा मजेदार है कि मुझ पर पहली शादी को छिपाने का आरोप लगाने के बाद वह कुछ ऐसा कर रहे हैं। मैंने उन्हें अपनी पहली शादी के बारे में बताया था लेकिन उन्होंने मुझ पर झूठा आरोप लगाया है।' बता दें कि चारू असोपा और राजीव सेन साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की एक प्यारी बेटी है, जिसका नाम जियाना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें