सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म 'अ जेंटलमैन' में अपनी सिजलिंग केमेस्ट्री से सभी के दिलों पर छा गए हैं। फिर चाहें फिल्म का ट्रेलर हो या गानें, सभी में दोनों जबरदस्त लग रहे हैं। अब फिल्म के नए गाने 'चंद्रलेखा' में भी इनकी केमेस्ट्री देखने लायक है।
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ मल्होत्रा जिम में कर रहे हैं खूब मेहनत, देखें उनकी 'हॉट बॉडी'
गाने की शुरुआत बोरिंग ऑफिस पार्टी से होती है जिसे मजेदार बनाने के लिए गौरव (सिद्धार्थ) माइक उठाता हैं। काव्या (जैकलीन) पर पहले से फिदा गौरव उसे इंप्रेस करने के लिए गाना गाता है, 'ओ चंद्रलेखा, जबसे तुझको देखा'। पार्टी का माहौल धीरे-धीरे बेपरवाह और मस्तमौला होने लगता है। जैकलीन फर्नांडिस ने गाने में सेक्सी पोल डांस भी किया है।
'अ जेंटलमैन' फिल्म में सिद्धार्थ ने डबल रोल निभाया है। इनके किरदारों का नाम 'गौरव' और 'ऋषि' है। फिल्म में जैकलीन ने सिद्धार्थ के लव-इंट्रेस्ट का रोल निभाया है। काव्या गौरव से प्यार करती है लेकिन वो कुछ ज्यादा ही सुशील है। काव्या को ऋषि जैसे रिस्की लड़के पसंद है। अब काव्या के प्यार का हकदार गौरव होगा या ऋषि, ये 25 अगस्त को सिनेमाघरों में ही मालूम पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: सिद्धार्थ और जैकलीन की फिल्म 'अ जेंटलमैन' का ट्रेलर रिलीज
इस फिल्म में सुनील शेट्टी और दर्शन कुमार भी मुख्य भूमिका में हैं। दोनों ही फिल्म में विलेन के रोल में हैं। ये एक एक्शन कॉमेडी फिल्म होगी जिसे राज निदिमोरु और कृष्णा डीके ने लिखा और डायरेक्ट किया है। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है।