फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandan Sanyal: 'द प्लेबैक सिंगर' में अभिनय और निर्देशन करेंगे चंदन सान्याल, फिल्म में दिखेगा म्यूजिकल रोमांस

Wed, 15 Feb 2023 09:36 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

चंदन रॉय सान्याल फिल्म 'द प्लेबैक सिंगर' में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, इसके साथ ही चंदन फिल्म 'द प्लेबैक सिंगर' के निर्देशन में भी हाथ आजमाएंगे। 
विज्ञापन
चंदन रॉय सान्याल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदन रॉय सान्याल बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। 'कमीने' सहित कई फिल्मों और वेब सीरीज 'आश्रम' और 'हवा बदले हस्सू' में चंदन ने अपने दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। अब वह फिल्म 'द प्लेबैक सिंगर' में मुख्य भूमिका निभाने वाले हैं। वहीं, इसके साथ ही चंदन फिल्म 'द प्लेबैक सिंगर' के निर्देशन में भी हाथ आजमाएंगे। अभिनेत्री निधि सिंह और अनुप्रिया गोयनका इस फिल्म में चंदन रॉय सान्याल के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी। 

विज्ञापन


क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म 'द प्लेबैक सिंगर' की कहानी पटना की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इस फिल्म में म्यूजिकल रोमांस को दिखाया जाएगा। साथ ही तीन किरदार और उनके संघर्षों के सफर को भी दिखाई जाएगा। इस फिल्म में एक लड़की की संगीतमय दुनिया और उसकी पुरानी यादें ताजा करने वाली बेहतरीन कहानी भी देखने को मिलेगी, जिसमें उसकी आकांक्षा और उसके प्यार और दोस्तों के सफर के बारे में बताया जाएगा। इनमें उसे आइकॉन बनाने वाले उन गानों और किस्मत के उस मोड़ को दिखाया जाएगा, जो उस लड़की की जिंदगी को तय करते हैं।

फिल्म पर क्या बोले चंदन
'द प्लेबैक सिंगर' के बारे में बात करते हुए चंदन रॉय सान्याल ने कहा, 'यह परियोजना वर्षों से मेरे दिमाग में थी और फिर कुछ और दिनों के लिए कागजों पर रही। यह मेरे दिल के बहुत करीब है और जब तक मैं आश्वस्त नहीं हो जाता, तब तक मैं इसे अपने दिमाग में बिल्कुल स्पष्ट देखना चाहता था। यह एक पीरियड पीस है, इसलिए प्री-प्रोडक्शन बहुत भारी है। इसके लिए बहुत रिसर्च की गई है। इसमें कोई गलती न रहे, उसके लिए मेरे पास एक बड़ी मजबूत टेक्निकल टीम है। जब मैंने लोनस्टार के पंकज और देवांश को कहानी सुनाई तो उन्होंने रिसर्च के मामले में मेरा पूरा समर्थन किया। इसे बड़े प्यार और लगन के साथ बनाया गया है।
विज्ञापन


चंदन के निर्देशन वाली दूसरी फिल्म 
फिल्म का निर्माण लोनस्टार फिल्म्स और चंदन रॉय सान्याल मोशन पिक्चर कंपनी कर रही है। ‘द प्लेबैक सिंगर’ 2023 में ‘कैंसर’ के बाद लोनस्टार फिल्म्स की दूसरी फिल्म है और एक निर्देशक के तौर पर चंदन रॉय सान्याल की भी यह दूसरी फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें