फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chand Mera Dil X Review: क्या ऑडियंस को पसंद आया ‘चांद मेरा दिल’ का रोमांस? यूजर्स ने दिए कैसे रिएक्शन

Fri, 22 May 2026 11:24 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chand Mera Dil Movie Review: अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस लव स्टोरी फिल्म को क्या ऑडियंस का प्यार मिल सका है? जानें, सोशल मीडिया पर इस फिल्म को कैसा रिव्यू मिला है? 

विज्ञापन
फिल्म 'चांद मेरा दिल' में लक्ष्य और अनन्या पांडे - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिलीज से पहले फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ को लेकर सोशल मीडिया पर अच्छा-खासा क्रेज देखा गया था। फिल्म रिलीज होने के बाद भी ऑडियंस के बीच इस फिल्म की चर्चा सुनने को मिल रही है। फिल्म को लेकर एक्स (ट्विटर) पर सोशल मीडिया यूजर्स अपने-अपने रिएक्शन, रिव्यू साझा कर रहे हैं।

क्या फैंस को पसंद आई अनन्या और लक्ष्य की लवस्टोरी

फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ की लव स्टोरी थोड़ी हटकर है। इस फिल्म काे देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स को यह पसंद आई। एक यूजर्स ने कमेंट लिखा, ‘यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी रोमांटिक सेंसेशन है। जेन  जी (Gen Z) के लिए एक नई सिनेमैटिक ट्रीट है। यह कोई आम लव स्टोरी नहीं है, यह बहुत ही खास है और इसे बड़े पर्दे के हिसाब से बनाया गया है।’ 

विज्ञापन

एक अन्य यूजर्स ने फिल्म को लेकर रिव्यू देते हुए लिखा, 'यह फिल्म एक जबरदस्त सरप्राइज देती है। इसका असर भी बहुत गहरा होता है। मेकर्स का बहुत-बहुत शुक्रिया कि उन्होंने कहानी के मुख्य हिस्से को राज ही रखा। आप फिल्म में होने वाली घटनाओं को देखकर हैरान रह जाएंगे, क्योंकि रिलीज से पहले सब कुछ छिपाकर रखा गया था और दर्शकों ने ऐसी कहानी की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं की थी। 
 

विज्ञापन

चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम@karanjohar

कहानी को लेकर क्या बोले यूजर्स? 
फिल्म की कहानी को लेकर भी यूजर्स ने अपने थॉट्स शेयर किए। एक यूजर ने लिखा, ‘एक मैच्योर, गहरी समझ वाला रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। काफी समय बाद एक युवा जोड़े की एक मैच्याेर लव स्टोरी देखी है। मुझे यह बहुत पसंद आई, क्योंकि यह एकदम असली और जीवंत लगती है।’ एक अन्य यूजर ने फिल्म की कहानी को लेकर कमेंट किया, 'दिल को छू लेने वाला और रूहानी कहानी।'


 

 

 

क्या है फिल्म की कहानी?
'चांद मेरा दिल' इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाले आरव (लक्ष्य) और चांदनी (अनन्या) की कहानी है, दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। दोनों परिवार के खिलाफ जाकर शादी करते हैं। मगर कम उम्र में ज्यादा जिम्मेदारियों का बोझ जल्द ही दोनों के बीच दूरियों को बढ़ा देता है। इसके बाद इश्क में इंतजार, दर्द और इम्तिहान का सफर शुरू होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें