अनन्या पांडे, चारू शंकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनन्या की ट्रोलिंग पर चारू शंकर ने रखी राय
एचटी से बातचीत में चारू शंकर ने कहा, 'मुझे लगता है कि हर किसी को अपनी राय रखने का हक है, लेकिन ट्रोलिंग कभी भी अच्छे तरीके से नहीं की जाती। कला पर बातचीत करना सही है, मजाक उड़ाना नहीं। जिस सीन पर चर्चा हो रही है, उसे चांदनी के किरदार के लिए एक जोरदार परिचय के तौर पर सोचा गया था। फिल्म की कहानी में, यह पल एक ऐसी युवा महिला के आने का ऐलान करता है जो नियम तोड़ने से नहीं डरती।'