फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जब तक है जान' का 'छल्ला' गीत है कॉपी

Tue, 09 Oct 2012 10:50 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
संगीतकार एआर रहमान को दुनियाभर में उनके संगीत को भावना से भरपूर और मूल संगीत के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन


लेकिन लगता है कि अब ऐसा कुछ नहीं रहा। दरअसल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' का गाना 'छल्ला' जो कि शाहरूख खान और कैटरीना पर फिल्माया गया है,  ये गाना काफी हद तक इंग्लिश सॉन्ग 'सेव टूनाइट' से सिमिलर है।

सूत्रो के मुताबिक, 'सेव टूनाइट' स्वीडिश म्यूजिशियन इगल आई लानू चैरी के 1997 की एलबम डिजायरलैस का ओपनिंग ट्रैक है। हैरान करने वाली बात ये है कि रहमान द्वारा तैयार किया गया साउंड ट्रैक सेव टूनाइट से काफी मिलता जुलता है। आप इन दोनों गानों की ओपनिंग और गिटार बजाने के स्टाइल को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।
विज्ञापन


दरअसल, कुछ सप्ताह पहले यूट्यूब पर इस गाने को जब अपलोड किया गया था तो अपलोडिंग के 2 घंटे के भीतर ही लगभग 2 लाख लागों ने इसे लाइक, शेयर करते हुए सुना था।

गौरतलब है, पहली बार हिंदी फिल्म में एक पूरा गाना पंजाबी में गाया गया है और यही नहीं इस पंजाबी गाने पर शाहरुख़ खान भी पहली बार नाचते और गाते नज़र आयेंगे। इस गाने को रब्बी शेरगिल ने सूफियाना और कविता के अंदाज़ में गाया है।
विज्ञापन


गुलज़ार साहब ने इस गाने को बोल दिए हैं और ए आर रहमान ने इस गाने को संगीत दिया था। ये गीत जब तक है जान का पहला गीत है जिसे ऑफिशियली यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें