फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चक्रव्यूह' और 'अजग-गजब लव' के बीच दब गई 'रश'

Mon, 29 Oct 2012 01:44 PM IST
- अनुराधा गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार हम आपको बीते सप्ताह रिलीज हुई 'चक्रव्यूह', 'रश' और 'अजब गजब लव' फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे। यूं तो 'चक्रव्यूह' दशहरे के दिन बुधवार को रिलीज हुई थी और बाकी दो फिल्में शुक्रवार को, तो आइए जानें तीनों फिल्मों में से कौन किस पर भारी पड़ा।
विज्ञापन


बीते हफ्ते तीन फिल्में रिलीज होने के बाद भी उन्हें उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल सका जितना की उम्मीद थी। दरअसल इसका मुख्य कारण रहा इससे पिछले सप्ताह यानी 19 अक्तूबर को रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'। दर्शकों ने डिफरेंट जॉनर की फिल्मों के बजाय युवाओं पर फोकस कॉलेज स्टूडेंट्स बेस्ड फिल्म को देखना ज्यादा पसंद किया।

प्रकाश झा ने अपनी फिल्म 'चक्रव्यूह' को खूब हाइप दी थी जिसके चलते फिल्म बुधवार को रिलीज हुई थी लेकिन इसके कलेक्शन को देखकर लगता है कि सब कुछ फीका ही रहा। पहले दिन यानी दशहरे पर इस फिल्म ने लगभग 3.25 करोड़ रूपए का बिजनेस किया।
विज्ञापन


हालांकि फिल्म को समीक्षकों ने पसंद किया लेकिन बावजूद इसके फिल्म का कलेक्शन गुरुवार और शुक्रवार को फीका ही रहा। इस फिल्म ने सप्ताह के बीच में रिलीज होने के बाद भी फिल्म ने लगभग 13 करोड़ का ही बिजनेस किया। जबकि प्रकाश झा की फिल्म 'आरक्षण' ने पहले वीकेंड 20 करोड़ का कलेक्षन किया था।

26 अक्तूबर को रिलीज हुई 'अजब गजब लव' को मल्टीप्लेक्सेस और सिंगल स्क्रीन पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। हालांकि इस फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू नहीं मिले लेकिन इस फिल्म को 'रश' और 'चक्रव्यूह' के मुकाबले ज्यादा बेहतर माना गया। इस फिल्म ने जहां पहले दिन 1.25 करोड़, दूसरे दिन 1.40 करोड़ का ही बिजनेस किया। कुल मिलाकर फिल्म ने लगभग 5 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

इसके अलावा 26 अक्तूबर को ही रिलीज हुई 'रश' को भी मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन पर मिला-जुला रिस्पॉन्स रहा। इस फिल्म का वीकेंड कलेक्शन लगभग 2.5 करोड़ के आसपास रहा। पहली बार इमरान खान जैसी स्टारर फिल्म का कलेक्शन ना के बराबर रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें