फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चक दे..' गर्ल्स ने बनाई वायरल टिक-टॉक रील, फैंस ने दी अजब-गजब प्रतिक्रिया; सुरभि को देख हैरान हुए यूजर्स

Wed, 05 Aug 2026 01:59 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chak De Fame Actress Viral Tiktok Video: इन दिनों एक वायरल टिकटॉक रील ‘तेरी गलियों में…’ में काफी ट्रेंड कर रही है। इस रील को बॉलीवुड सेलेब्स भी री-रिएक्ट कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेत्री चित्रांशी रावत, सुरभि मेहता और तान्या अबरोल ने यह रील बनाई, जिस पर फैंस ने भी अजब-गजब रिएक्शन दिए। 

विज्ञापन
फिल्म 'चक दे इंडिया' फेम अभिनेत्रियों ने बनाई वायरल रील - फोटो : इंस्टाग्राम@tanyaabrol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया ट्रेंड, रील्स का खुमार बॉलीवुड सेलेब्स के सिर चढ़कर भी बोलता है। इन दिनों भी ऐसा ही माहौल देखने को मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान एक इंफ्लुएंसर ने ‘तेरी गलियों में…’ गाने पर रील बनाई थी, जो खूब वायरल हुई। इसी रील को अनुपम खेर, बोमन ईरानी ने भी री-रिएक्ट किया। अब इसी रील को ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेत्री चित्रांशी रावत, सुरभि मेहता और तान्या अबरोल ने भी मिलकर बनाया है। इस रील पर फैंस ने भी खूब प्यार लुटाया और रिएक्शन दिए। 

विज्ञापन


20 साल बाद भी बरकरार है एक्ट्रेसेस की दोस्ती 
फिल्म ‘चक दे इंडिया’ साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग अभिनेत्री चित्रांशी रावत, सुरभि मेहता और तान्या अबरोल ने साल 2006 में शुरू की थी। इस तरह देखा जाए तो इनकी दोस्ती को लगभग 20 साल पूरे हो चुके है। हाल ही में जब ये तीनों साथ आए तो इन्होंने वायरल रील बनाकर इंस्टाग्राम पर साझा की। 




 

फैंस ने रिएक्शन देते हुए क्या-क्या लिखा? 
‘चक दे’ फेम अभिनेत्रियों की वायरल रील देखकर फैंस की हंसी छूट गई। दरअसल, तीनों ही बड़े फनी अंदाज में रील में एक्ट कर रही थीं। 

  • एक फैन कमेंट करते हुए लिखा, ‘चक दे टिक टॉक।’
  • एक अन्य यूजर ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘क्या यह हैं भारतीय हॉकी टीम के खलनायक?’ 
  • एक यूजर ने लिखा, ‘20 साल की बात बोलकर उमर याद दिला दी।’ 
  • एक और फैन ने लिखा, ‘यह देखकर कबीर सर ने अपना इस्तीफा वापस दे दिया।’ बता दें कि फिल्म ‘चक दे इंडिया’ में 
  • आखिर में एक फैन ने लिखा, ‘सफेद बालों वाली गुंजन (सुरभि मेहता) को देखकर लगा कि वक्त कितनी तेजी से गुजर गया है।’ 



विज्ञापन

करियर फ्रंट पर क्या रही हैं ये एक्ट्रेसेस?
चित्रांशी रावत एक फिल्म 'मानसून फुटबॉल' कर रही हैं। वहीं तान्या और सुरभि अपनी पर्सनल लाइफ में व्यस्त हैं। लेकिन यह सभी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। फैंस के साथ अपनी जिंदगी के अपडेट्स साझा करती रहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें