फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो नौकरी नहीं देते थे वही मांग रहे चांद नवाब का इंटरव्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
'ऊपर वाला जब देता है, तो छप्पर फाड़ के देता है' ये कहावत पाकिस्तान के पत्रकार पर बिल्कुल सटीक बैठती है, पाकिस्तान के चांद नवाब के साथ। ये वही चांद नवाब हैं जिनके रोल से प्रेरित 'बजरंगी भाईजान' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है।
विज्ञापन


2008 में कराची के रेलवे स्टेशन से की गई उनकी एक पीटूसी ने उनकी जॉब छीन ली थी और उन्हे मजाक का पात्र बनना पड़ा था। चांद नवाब की ये पीटूसी जिसमें वो ठीक से कैमरे का सामना नहीं कर पा रहे हैं, जबर्दस्त वायरल हो गई इसको दुनियाभर में लाखों बार देखा गया।

उनकी पीटूसी तो वायरल हुई लेकिन उनको बेरोजगार कर गई। पीटूसी से बने मजाक ने उनके पत्रकारिता के जीवन पर ब्रेक लगा दिया। वो जहां नौकरी मांगने गए वहीं उनकी मजाक बनाते हुए उनके उल्टे पैर ही लौटा दिया गया।
विज्ञापन

'बजरंगी भाईजान' ने बदली चांद नवाब की किस्मत

सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' ने चांद नवाब की जिंदगी में सबकुछ बदल कर रख दिया। वो पत्रकार जो चांद नवाब का उपहास करते थे, वो आज उनके आगे-पीछे घूम रहे हैं। 'बजरंगी भाईजान' में पाकिस्तानी पत्रकार बने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का किरदार चांद नवाब की उस पीटूसी को ही आधार मान कर गढ़ा गया।

पाकिस्तान के अखबार द डॉन के मुताबिक, 'बजरंगी भाईजान' की रिलीज के साथ ही चांद नवाब पाकिस्तान में सेलेब्रिटी बन गए हैं। ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी चांद नवाब जाना पहचाना नाम हो चुके हैं।

चांद नवाब ने खुद पर किरदार गढ़ने के लिए सलमान खान से मुआवजा भी मांगा है। चांद नवाब का कहना है कि उन्हें फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने खुद फोन कर मुआवजा देने की बात कही है।
विज्ञापन

'मेरा फोन बंद होने का नाम ही नहीं ले रहा है'

चांद नवाब का कहना है कि जब से 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हुई है, तब से उनका फोन बंद होने का नाम नहीं ले रहा। भारत और पाकिस्तान के कई टीवी चैनल चांद नवाब का इंटरव्यू लेना चाह रहे हैं। चांद नवाब के दावे के मुताबिक आज पाकिस्तान का हर न्यूज चैनल उन्हें जॉब देने के लिए तैयार है।

चांद नवाब का कराची रेलवे स्टेशन से वायरल हुई पीटुसी को देखकर ये समझा जाता है कि वो कोई ऐसे ही छोटे-मोटे रिपोर्टर होंगे लेकिन ऐसा नही है। चांद नवाब उर्दू, सिंधी, पंजाबी, फारसी और अरबी भाषाएं धाराप्रवाहिक बोल लेते हैं।

चांद नवाब ने सलमान खान, कबीर खान के साथ विशेष रूप से नवाजुद्दीन सिद्दीकी का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने फिल्म में उनका किरदार निभाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें