सुशांत सिंह राजपूत और कृति सैनन की आने वाली फिल्म 'राब्ता' के कुछ सीन्स पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है। जल्द ही रिलीज होने वाली इस फिल्म पर सेंसर बोर्ड ने कट लगाए हैं। ये जानकर फिल्म का इंतजार कर रहे लोगों को थोड़ा बुरा जरूर लग सकता है। सेंसर बोर्ड के अधिकारियों ने पिछले हफ्ते ये फिल्म देखी जिसके बाद उन्हेंने फैसला लिया की इस फिल्म में से कुछ सीन हटा देने चाहिए।
सेंसर बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, ‘फिल्म के कुछ सीन और डायलॉग बेहद आपत्तिजनक हैं। फिल्म में कुछ गालियां भी हैं जिसे सेंसर बोर्ड ने ऐतराज जताया हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर कैंची चलते हुए कहा हैं, ‘फिल्म ‘राब्ता’ की कहानी लव स्टोरी बेस्ड हैं। इस फिल्म में गालियों की कोई जरूरत ही नहीं है। अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा, ‘अगर फिल्म को 'यू/ए' सर्टिफिकेट चाहिए तो फिल्म से गालियों को हटाना होगा। अगर गालियों को नहीं हटाया गया तो फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिल जाएगा। सुशांत और कृति के फैंस को ये बात जानकर झटका लग सकता है कि सुशांत और कृति के बीच फिल्माया गया किसिंग सीन पर भी सेंसर बोर्ड ने ऐतराज जताया हैं।
सेंसर बोर्ड की मुसिबत से पहले इस फिल्म पर कहानी चुराने का आरोप भी लग चुका है। इसके बाद गाना 'मैं तेरा ब्वॉयफ्रेंड' चुराने का आरोप भी लग चुका है। अब देखना ये होगा कि फिल्म की रिलीज से पहले इसे और मुसिबतों का सामना न ही करना पड़े। फिल्म 9 जून को रिलीज होने वाली है।