फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी का झटका, पंजाबी फिल्म 'तूफान सिंह' को किया बैन

Wed, 23 Aug 2017 12:23 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
तूफान सिंह
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद प्रसून जोशी ने फैंस समेत फिल्म इंडस्ट्री को पहला बड़ा झटका दिया है। कुछ ही दिनों पहले प्रसून जोशी ने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पद का कार्यकाल संभाला था और इसके बाद उनके पास पहली फिल्म 'तूफान सिंह' सर्टिफिकेशन के लिए आई थी, जिसे सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया है।
विज्ञापन


बता दें 'तूफान सिंह' एक पंजाबी फिल्म है जिसे बाघेल सिंह ने डायरेक्ट किया है। डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि इस फिल्म के हीरो रणजीत बावा हैं, जोकि देश के सिस्टम और राजनीति में मौजूद भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आतंकवादी गतिविधियों का सहारा लेता है। 

पढ़ें-  पहलाज निहलानी का खुलासा, 'बजरंगी भाईजान' और 'उड़ता पंजाब' पास न करने का सरकार ने डाला था दबाव

फिल्म के हिंसात्मक कंटेट को देखते हुए सेंसर बोर्ड ने इसे बैन किया है। फिल्म में तूफान सिंह एक आतंकवादी का रोल अदा करता है, जो भ्रष्ट नेताओं और पुलिसवालों को निर्मम हत्या करता है। सेंसर बोर्ड का कहना है, 'हद तो तब हो गई जब मेकर्स ने फिल्म में तूफान सिंह की तुलना शहीद भगत सिंह से दिखाई। यह फिल्म बेहद ही क्रूर और अराजक है। हम इस तरह की क्रूरता के संदेश के प्रति किसी तरह की सहानुभूति नहीं रख सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की रिलीज को लेकर खास बात ये है इसे ओवरसीज में 4 अगस्त को रिलीज किया जा चुका है, जबकि इसका भविष्य भारत में अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें