फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेलिना जेटली के भाई विक्रांत के डिटेंशन केस में आया नया अपडेट, इस तारीख को होगी दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

Tue, 10 Feb 2026 07:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celina Jaitly's Brother Vikarant Jaitly's Detention Case Update: सेलिना जेटली के भाई विक्रांत जेटली की हिरासत के मामले में नई जानकारी सामने आई है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने विदेश मंत्रालय द्वारा कानूनी सहायता वापस लेने पर सवाल उठाया है। 
विज्ञापन
सेलिना जेटली और विक्रांत जेटली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत जेटली का मामला काफी समय से चर्चा में है। विक्रांत जेटली भारतीय सेना में स्पेशल फोर्सेस के पूर्व अधिकारी रह चुके हैं। वहीं आज हाई कोर्ट ने इस मामले पर अपनी अगली सुनवाई की तारीख तय कर दी है।

विज्ञापन

विक्रांत जेटली केस में ताजा जानकारी
मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने विदेश मंत्रालय के वकील से कहा कि वे MEA से संपर्क करें ताकि विक्रांत जेटली कोर्ट से बात कर सकें। कोर्ट ने MEA से सवाल भी किया कि उन्होंने पहले UAE की एक कानूनी फर्म को विक्रांत का केस लड़ने के लिए अधिकृत किया था, लेकिन बाद में उनकी पत्नी चारुल के कारण इसे वापस क्यों ले लिया? कोर्ट ने यह भी कहा कि कानूनी मदद को पारिवारिक विवादों पर निर्भर नहीं किया जा सकता। अब हाई कोर्ट ने MEA को निर्देश दिया है कि UAE की एक फर्म को विक्रांत का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति दी जाए, ताकि उन्हें ठीक से कानूनी सहायता मिल सके। कोर्ट ने उनकी सुरक्षा और संपर्क की भी बात की।

क्या हुआ है पूरा मामला?
सितंबर 2024 में दुबई (UAE) में विक्रांत जेटली को अचानक हिरासत में ले लिया गया। UAE की तरफ से इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा बताया गया, लेकिन अब तक परिवार को उनके खिलाफ कोई स्पष्ट आरोप या केस की जानकारी नहीं दी गई है। वे पिछले 17-18 महीनों से हिरासत में हैं (अबू धाबी के अल वथ्बा डिटेंशन सेंटर में)। परिवार का कहना है कि यह हिरासत मनमानी और गैरकानूनी है और उनसे लंबे समय तक कोई संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन

अगली सुनवाई कब?
सेलिना के भाई विक्रांत जेटली केस के मामले की अगली सुनवाई 12 फरवरी को तय की गई है। सेलिना जेटली ने इसे एक बड़ी उम्मीद की किरण बताया है और कहा है कि वे अपने भाई (जो देश के लिए सैनिक रहे) को वापस लाने की पूरी कोशिश जारी रखेंगी। सेलिना ने अपने भाई की रिहाई के लिए काफी संघर्ष किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मदद मांगी है। उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें विदेश मंत्रालय (MEA) से कानूनी मदद मांगी गई।

यह भी पढ़ें: Rajpal Yadav: करोड़ों की मदद को तैयार प्रोड्यूसर, गुरमीत चौधरी ने भी की अपील; राजपाल को मिला कइयों का साथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें