सेलिना ने शेयर किया भावुक वीडियो
सेलिना ने आज अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मां बगलामुखी मंदिर से एक भावुक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सेलिना मां बगलामुखी मंदिर में हाथ जोड़कर प्रार्थना करती नजर आ रही हैं। इस दौरान सेलिना पूजा करते वक्त काफी इमोशनल भी दिखाई दीं।
मां बगलामुखी मंदिर में प्रार्थना
सेलिना ने मंदिर के गर्भगृह में जाकर अपने बच्चों और भाई से दोबारा मिलने की प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि वे उस रिश्ते को फिर से पाना चाहती हैं, जिसे प्यार और किस्मत कभी अलग नहीं कर सकते। सेलिना ने बताया कि वह हमेशा से देवी की भक्त रही हैं, लेकिन मां बगलामुखी के बारे में ज्यादा नहीं जानती थीं।
पिछले एक महीने में उन्हें कई ऐसे संकेत मिले जिससे वे देवी मां से जुड़ गईं। उन्होंने बताया कि मां बगलामुखी ने उन्हें बहुत ही अनोखे और आलीशान तरीके से अपने पास बुलाया। वे अपने एक दोस्त के निजी जेट से मंदिर तक पहुंचीं। इसके लिए उन्होंने अपनी दोस्त प्रीति जिंटा का शुक्रिया भी अदा किया।
तलाक और कानूनी मामला
सेलिना ने अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग पर घरेलू हिंसा, क्रूरता और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अदालत में केस दर्ज कराया है। उन्होंने मुआवजे के रूप में 50 करोड़ रुपये की मांग की है और यह मामला अभी अदालत में चल रहा है। यह मामला नवंबर 2025 में दर्ज हुआ था। बहरहाल, सेलिना जेटली पिछले 15 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार साल 2011 में आई फिल्म 'थैंक यू' में मुख्य भूमिका में देखा गया था।
यह भी पढ़ें: रणदीप हुड्डा ने 'सरबजीत' के 10 साल पूरे होने का मनाया जश्न, ऐश्वर्या राय के साथ भावुक वीडियो किया शेयर