फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एक मां की दर्दनाक कहानी’, अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोईं सेलिना जेटली; पति पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 07 May 2026 08:02 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Celina Jaitly: सेलिना जेटली ने एक भावुक वीडियो साझा किया है। इसमें वो अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर फूटफूटकर रोती नजर आ रही हैं। जानिए वीडियो साझा कर उन्होंने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम-@celinajaitlyofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हॉग से तलाक की कार्यवाही के बीच, सेलिना जेटली अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र पर पहुंचीं। इस दौरान कब्र की साफ-सफाई करते वक्त एक्ट्रेस बेटे को यादकर भावुक हो गईं। एक्ट्रेस द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वो किसी भी हालत में हार नहीं मानेंगी।

मेरे पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था

विज्ञापन

सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम बेटे शमशेर की कब्र की साफ सफाई करते हुए एक वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबे कैप्शन में आरोप लगाया कि अदालत के आदेश और ज्वाइंट कस्टडी अरेंजमेंट के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

अपने कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरे पास इस दिल दहला देने वाले वीडियो को साझा करने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं था, ताकि मैं दुनिया को एक मां के रूप में अपने दर्द को दिखा सकूं। पिछले कुछ सप्ताह मेरे जीवन के सबसे कठिन समय थे। मैं अपने तलाक की सुनवाई के लिए ऑस्ट्रिया में थी।
विज्ञापन


ऑस्ट्रियाई जज के सामने किए गए वादे के बावजूद मेरे बच्चों को घर वापस नहीं लाया गया, बल्कि उन्हें एक अनजान जगह पर ले जाया गया था। मैं केवल अपने बेटे शमशेर से ही मिल पाई, जिसका कुछ समय पहले निधन हो गया। यह एक ऐसी मां की दिल दहला देने वाली कहानी है, जिसने अपने बच्चों के जन्म से लेकर अब तक उनके लिए सब कुछ किया।’
 


 

बच्चों के साथ सेलिना जेटली - फोटो : इंस्टाग्राम@celinajaitlyofficial

मैंने बच्चों के लिए सबकुछ छोड़ दिया, लेकिन मुझे उनसे मिलने भी नहीं दिया गया
सेलिना ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने अपना देश, अपने पेरेंट्स, अपना काम सब कुछ छोड़ दिया। भारत से दुबई, सिंगापुर, ऑस्ट्रिया, फिर वापस दुबई और ऑस्ट्रिया चली गई। यह सब अपने पति के करियर को सहारा देने के लिए किया।

मैंने अकेले ही अपने बच्चों की देखभाल की और उनके सपनों, उनके महत्वाकांक्षाओं और हमारे द्वारा मिलकर बनाए गए जीवन में उनका मजबूती से साथ दिया। शादी और बच्चों के प्रति अपनी अपना सबकुछ छोड़ देने के बदले मैंने अपनी संपत्ति को धीरे-धीरे छिनते देखा और कष्ट सहा।

मैं म्यूचुअल तलाक चाहती थी, लेकिन अदालत के आदेशों के बावजूद मुझे बच्चों तक से नहीं मिलने दिया गया। मुझे उनसे बात करने तक से रोका जा रहा है। बच्चों को बहला-फुसलाकर और डरा-धमकाकर मेरे खिलाफ बोलने की कोशिश की जा रही है। मैं हमेशा एक मां की अपनी भूमिका को सबसे ऊपर रखा, लेकिन बदले में मुझे सिर्फ अपमान और कष्ट ही मिला।

विज्ञापन

सेलिना जेटली और पीटर हाग - फोटो : एक्स
पिछले साल सेलिना ने तलाक के लिए दी अर्जी
नवंबर 2025 में सेलिना जेटली ने घरेलू हिंसा और दुर्व्यवहार का हवाला देते हुए मुंबई के अंधेरी कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दी थी। ये खुलासे कई साल तक सार्वजनिक रूप से दिखने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के बाद हुए। सेलिना और पीटर ने 2010 में शादी की और मार्च 2012 में उनके जुड़वां बेटे हुए। 2017 में सेलिना ने फिर से जुड़वां बेटों को जन्म दिया, जिनमें से एक का हाइपोप्लास्टिक हार्ट कंडीशन के चलते निधन हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें