फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Celebs: अपने बच्चों की अर्थी को कंधा दे चुके हैं ये सेलेब्स, दर्द सुन आपकी आंखें भी हो जाएंगी नम

Wed, 20 Sep 2023 10:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हमारे पसंदीदा सितारों की जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू भी हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। चलिए आपको आज ऐसे सेलेब्स से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को खोने का दर्द झेला है। 
विज्ञापन
स्टार्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जब किसी के घर बच्चे का जन्म होता है, तो उनकी पूरी जिंदगी खुशियों से भर जाती है। चारों तरफ खुशी का माहौल छा जाता है, लेकिन फर्ज करिए कि वही बच्चा बड़ा होकर एक दिन अगर अचानक आपको छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए भगवान के पास चला जाए तो?? आपकी जिंदगी में ऐसा भूचाल आ गया, जो संभाले नहीं संभलेगा और आप अपने आपको कहीं खो देंगे। ऐसी घटनाएं हमेशा हंसते खिलखिलाते बॉलीवुड सितारों के साथ भी हो चुकी हैं। जी हां, हमारे पसंदीदा सितारों की जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू भी हैं, जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। चलिए आपको आज ऐसे सेलेब्स से मिलवाते हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को खोने का दर्द झेला है। 
विज्ञापन

जगजीत सिंह - फोटो : Social Media
जगजीत सिंह
बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दर्दभरी जगलों से एक अलग पहचान बनाने वाले दिवंगत गयाक जगजीत सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उनके दिल में छिपा दर्द उनके गानों में साफ दिखाई देता है। यह दर्द उनकी आवाज में उनके इकलौते बेटे विवेक सिंह की मौत का नतीजा है। विवेक की साल 1990 में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। बताया जाता है कि विवेक की मौत के चंद घंटों पहले ही जगजीत सिंह गजल गाते-गाते रोने लगे थे।

आशा भोसले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आशा भोसले 
भारत म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने सुरताल और सुरीली आवाज का जादू चलाने वाली मशहूर गायिका आशा भोसले को हर कोई जानता है। अपनी खनकदार आवाज से किसी भी गाने में रस भर देने वाली आशा भोसले ने अपनी आंखों के सामने अपनी बेटी को मौत के मुंह में जाते हुए देखा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2012 में उनकी बेटी वर्षा ने खुद को ही गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। 

शेखर सुमन - फोटो : Social media
शेखर सुमन
हमेशा लोगों को अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले और उनके सामने हंसते हुए नजर आने वाले शेखर सुमन का भी इस दर्द को झेल चुके है। उनके 11 साल के बेटे का निधन हो गया था। दिल से जुड़ी बीमारी के कारण उनके बेटे आयुष का देहांत हो गया। आज भी कई दफा इंटरव्यू में वो अपने बच्चे को याद कर भावुक हो जाते हैं।

कबीर बेदी - फोटो : social media
कबीर बेदी
अपने अभिनय के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी के लिए सुर्खियां बटोरने वाले कबीर बेदी यूं तो अपनी शादियों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। लेकिन अपनी जिंदगी को ऐशो आराम से जीने वाले इस अभिनेता ने भी अपने बेटे की मौत का दर्द झेला है। कबीर बेदी ने अपने नौजवान बेटे का शव को कंधा दिया था। उनके बेटे सिद्धार्थ डिप्रेशन का शिकार हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली थी। 
विज्ञापन

प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
प्रकाश राज
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी खलनायकी से लोगों के बीच जगह बनाने वाले प्रकाश राज स्क्रीन पर कितने भी खूंखार नजर आते हों, लेकिन असल में वह भी एक आम इंसान की तरह दर्द महसूस करते हैं। प्रकाश राज ने भी एक दुर्घटना में अपने पांच साल के बेटे को खो दिया था। उनका पांच साल का बेटा पतंग उड़ाने के दौरान टेबल से नीचे गिर गया था जिसके कारण उनको काफी गहरी चोट आ गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें