अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : इंस्टाग्राम@anushkasharma
चिरंजीवी ने जमकर की तारीफ
दक्षिण भारतीय अभिनेता चिरंजीवी ने भारत की शानदार जीत पर खुशी जताई। उन्होंने पोस्ट में लिखा, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की....क्या मैच था... पूरी टीम को सलाम...विराट कोहली से शानदार खेल देखना एक त्योहार जैसा था। शाबाश श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा...पूरी टीम को बधाई। भारत को और शक्ति मिले.... जय हिंद।"
राजकुमार राव ने भी दी बधाई
इसी तरह, अभिनेता राजकुमार राव ने भारत की जीत पर अपनी भावनाएं पोस्ट के जरिए व्यक्त कीं। विराट कोहली के शतक की तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने हाथ जोड़ने वाले, हार्ट इमोजी और भारत के झंडे के साथ इस विराट जीत का जश्न मनाया।
संबंधित वीडियो